राजेश कुमावत
हनुमान चालीसा आयोजन समिति का गठन, हनुमान चालीसा पढ़ने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी अब “दोना प्रसादी”
जयपुर। जौहरी बाजार सांगानेरी गेट स्थित स्थित पूर्वमुखी, पश्चिममुखी दोनों हनुमान मंदिरों में हर महीने के प्रथम शनिवार को शाम 7:30 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ होगा,
हनुमान चालीसा समिति के मुख्य संरक्षक संत अमरनाथ महाराज के सानिध्य में हो रहे हनुमान चालीसा सामूहिक पाठ की 11 सदस्यों की आयोजन समिति का गठन किया गया दोनों मंदिरों के पुजारी परिवारों को संरक्षक बनाया गया, पुजारी भंवरलाल शर्मा को संयोजक नियुक्त किया गया , पुजारी अजय शर्मा, सरदार राजन सिंह, महेश गुप्ता, एडवोकेट आशीष गौतम,सत्यनारायण गुप्ता (पिंकी), राकेश शर्मा,शिवशंकर गुप्ता, राहुल मंगल, बबलू सैनी , को सदस्य नियुक्त किया गया। मीटिंग में हनुमान चालीसा पाठ के बाद सभी भक्तों को दोना प्रसादी वितरण करने का भी निर्णय लिया गया
