दीपक शर्मा,indireporter.com
हर घर तिरंगा अभियान
भव्य तिरंगा वाहन रैली को भूतपूर्व सैनिक हवलदार पूरा राम चौधरी ने दिखाई हरी झंडी
पाली, 11 अगस्त। केन्द्र व राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 अगस्त स्वाधीनता दिवस तक हर घर तिरंगा अभियान के लिये अनेक आयोजन किये जा रहे है। अभियान का उदेश्य राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को बढ़ावा देना है।
तिरंगा रैली व बाईक रैली का आयोजन हुआ
हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज सोमवार को सवेरे कलेक्ट्रेट परिसर से तिरंगा वाहन रैली मुख्य अथिति भारतीय थल सेना की 4जी ग्रेनेडियर बट्टालीयन के युद्ध दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक हवलदार पूराराम चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर एलएन मंत्री, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंगसिंह, ज़िला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, यूआईटी सचिव पूजा सक्सेना, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राठौड़, अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला कलक्टर मंत्री ने भूतपूर्व सैनिक पूूूरा राम चौधरी का माला साफा पहना कर स्वागत किया। रैली कलेक्ट्रेट, सूरजपोल, अम्बेडकल सर्कल, गांधी मूर्ति, लोर्डिया पाल, बजरंग बांग से होते हुए बांगड़ कॉलेज से शिवाजी सर्कल, बांगड़ स्कूल होते हुए कलेक्ट्रेट आकर समाप्त हुई।
इससे पूर्व प्रातः 8 बजे व्यास सर्कल से तिरंगा रैली निकाली गई। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, खेल अधिकारी लहरीदास वैष्णव समेत सैकड़ों बच्चे जो विभिन्न स्कूलों से आये हुये थे। उन्होंने भारत माता की जय और वन्देमातरम् के नारे लगाते हुए हाथां में तिरंगा लिए अनेक देश भक्ति के नारे लगाते हुये बांगड स्कूल से निकले और भव्य तिरंगा रैली से सभी के दिलों में देश भक्ति भाव का जोश भर दिया। ये रैली बांगड स्कूल से प्रारंभ होकर ,जिला कलक्टर कार्यालय ,सूरज पोल चौराहा से अम्बेडकर सर्कल होते हुए वापस सूरजपोल से होकर कलेक्ट्रेट पहुंची। कार्यक्रम का उद्देश्य देश भक्ति, जागरूकता, नागरिकता बोध के प्रति जागरूकता लाने के लिए सभी चौराहों पर तिरंगा लगाया जाएगा, साथ ही इसमें विभिन्न गतिविधियां आयोजित होगी जो स्वतंत्रता दिवस तक चलेगी।
