By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: रेवासा पीठ तपोस्थली पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, विश्व कल्याण का दिया संदेश
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > जयपुर समाचार > रेवासा पीठ तपोस्थली पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, विश्व कल्याण का दिया संदेश
जयपुर समाचारतकनीकीधार्मिक समाचारपर्यावरणभारत समाचारभोजन & जीवनशैलीयात्राराजस्थान समाचारशिक्षासकारात्मक खबर

रेवासा पीठ तपोस्थली पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, विश्व कल्याण का दिया संदेश

Rajesh Kumawat
Last updated: August 12, 2025 12:24 pm
Rajesh Kumawat Published August 12, 2025
Share
SHARE

राजेश कुमावत, indireporter.com

भारत विश्व का कल्याण चाहने वाला देश : सरसंघचालक डॉ. भागवत

सीकर, 12 अगस्त। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि भारत दुनिया में धर्म देने वाला और विश्व का कल्याण चाहने वाला देश है। यहां के वेदों में सभी शास्त्र निहित हैं, ऋषियों की तपस्या से राष्ट्र में बल और ओज का संचार हुआ है।

डॉ. भागवत मंगलवार को राजस्थान के सीकर जिले में स्थित श्री जानकीनाथ बड़ा मंदिर, रैवासा धाम में ब्रम्हलीन पूज्य रेवासा पीठाधीश्वर स्वामी राघवाचार्य वेदांती महाराज की प्रथम पुण्य तिथी पर आयोजित ‘श्री सियपिय मिलन समारोह’ में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने स्वामी राघवाचार्य की तीन फीट ऊंची संगमरमर की प्रतिमा का अनावरण और नव-निर्मित गुरुकुल भवन का लोकार्पण भी किया।

सरसंघचालक ने कहा कि इतिहास ने भी जब आंखें नहीं खोली थी। तब से विश्व को सत्य, धर्म और आध्यात्म का मार्ग दिखाने और मानवता के कल्याण का कार्य भारतवर्ष और भारत का हिंदू समाज कर रहा है। सनातन काल से रीति ऐसे ही चल रही है। कई उतार-चढ़ाव आए। कभी हम स्वतंत्र रहे। कभी वैभव संपन्न रहे। कभी हम दरिद्र हो गए। कभी हम परतंत्र हो गए। अत्याचारी-पीड़ित हो गए। फिर भी यह काम लगातार चलता रहा। जब-जब दुनिया को विशेष रूप से इसकी आवश्यकता पड़ती है। तब भारत का उत्थान होता है। आज हम देख रहे हैं अप्रत्याशित रूप से अगर स्वतंत्रता के बाद का हमारा इतिहास देखें तो इतिहास के आधार पर कोई यह तर्क नहीं कर सकता कि भारतवर्ष उठेगा, लेकिन भारत वर्ष उठ रहा है। विश्व में अपना स्थान बना रहा है।
डॉ. भागवत ने कहा कि भारत के स्वतंत्र होने के बाद लोगों ने भविष्यवाणी की थी कि यहां प्रजातंत्र चल ही नहीं सकता। प्रजातंत्र चला भी और जब इस पर संकट आया तो लोगों ने उसका प्रतिकार करके प्रजातंत्र को कायम रखा है। आज भारत आश्चर्यकारक रीति से प्रजातांत्रिक देश के नाते प्रजातंत्र के मामले में सारी दुनिया से आगे है।
उन्होंने कहा कि सत्य एक ही है, वही विश्वरूप है और वही विविध रूप में दिखाई देता है। मिथ्या कुछ समय तक ही चलती है, बाद में सब एक ही में विलीन हो जाता है। इसलिए हमारे यहां संतों की ऐसी कथाएं भी मिलती हैं। रामकृष्ण के जीवन का एक प्रसंग वर्णित है कि पंचवटी में वे गंगा को निहारते हुए बैठे थे। निहारते-निहारते उनका ध्यान लग गया और वे आसपास के समस्त दृश्य के साथ एकरूप हो गए। उसी समय सामने की हरियाली पर से एक गाय गुज़री। वे इतने गहरे एकत्व में लीन थे कि उनके अपने सीने पर गाय के पैरों के निशान पड़ गए। इतनी गहन तनमयता सम्पूर्ण सृष्टि के साथ प्राप्त करने की गुरुकुंजी हमारे पास है, यह चाबी हमारे पास है और यह कल्याणकारी चाबी सभी लोगों के लिए है। ऋषि-मुनियों ने सोचा कि सब एक हैं, सब अपने हैं। जो इतना महान श्रेय हमें मिला है, उसे संपूर्ण विश्व को देना चाहिए। लेकिन पूरे विश्व को यह देने के लिए केवल एक व्यक्ति पर्याप्त नहीं होगा; इसके लिए एक पूरा राष्ट्र अपना जीवनध्येय बनाकर इसे जिए। इसी उद्देश्य से ऋषियों ने अपनी तपस्या से इस राष्ट्र की निर्मिती की है।
डॉ. भागवत ने राघवाचार्य जी का स्मरण करते हुए कहा कि मेरा उनसे संबंध सरसंघचालक बनने के बाद ही हुआ। पहली भेंट में मेरे मन में दो बातें आईं पहली, उनके हृदय में सभी के लिए स्नेह था, और दूसरी, वे सभी को आत्मीय भाव से देखते थे। उन्होंने बताया कि उनके जीवनकाल में मैं एक बार रैवासा धाम आ चुका हूं। उस समय उन्होंने मुझे गुरुकुल के छात्रों से भी मिलवाया था। उस वक्त भी वही स्नेह और समाज के प्रति वही तड़पन दिखाई दी। बहुत से ऐसे संत हैं जो संघ के कार्यक्रमों में नहीं आते, लेकिन वे स्वयंसेवक ही होते हैं। मैंने उनसे कहा था कि जब-जब आऊंगा, आपसे मिलूंगा। मैं दो-तीन बार आया, लेकिन उस समय महाराज प्रवास पर थे, इसलिए धाम नहीं आ सका। फिर से यहां आना, उनके जाने के बाद होगा। इसका मुझे बिल्कुल भी अनुमान नहीं था। ऐसा अनुमान किसी को होता भी नहीं है। सरसंघचालक ने कहा कि मैं देख रहा हूं कि समाज के हित के लिए वही तड़पन यहां के वातावरण में विद्यमान है। महाराज के जाने के बाद उनकी तपस्या आज दिखाई दे रही है। इस जगह भक्तमाल की रचना हुई। स्थान की परंपरा ऐसी ही चलती रहेगी। यह आज मुझे विश्वास हो गया है।

डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि यहां से प्रेरणा लेकर संपूर्ण देश में विचरण करने वाले हमारे संत हैं। बाकी दुनिया में भी अनेक पूजा-पद्धतियां हैं, लेकिन यदि उन पद्धतियों का पालन करने वालों से पूछा जाए कि जो आप बता रहे हैं उसे प्रत्यक्ष दिखाएं, तो उनके पास कोई उत्तर नहीं होगा। भारतवर्ष में आज भी आध्यात्म के रूप में जो कुछ कहा जाता है, वह हमारे यहां ऐसे व्यक्तियों के जीवन में प्रत्यक्ष दिखाई देता है, जिन्होंने उसे आचरण में उतारकर यश, कीर्ति, श्रेय और प्रेय सब कुछ प्राप्त किया है। ऐसे जीवन हमारे बीच ही हैं, जो हमारे साथ चलते-फिरते हैं, हमारे जैसे खाते-पीते हैं और सामान्य ही दिखाई देते हैं। तुकाराम महाराज महाराष्ट्र के एक संत हैं, उन्होंने कहा कि हम यहां के तो है नहीं, हम तो भगवान के और बैकुंठ के हैं। यहां पर क्यों आए हैं। वह मराठी में रहते हैं आमी बैकुंठवासी, आलो याचिकांरणा सी। इसी कारण से यहां पर आए हैं। ऋषियों ने जो कहा इसका सत्य आचरण हर समय तब तब के देशकाल परिस्थिति के अनुसार करके बताने के लिए हम यहां पर है।
उन्होंने कहा कि राघवाचार्य जी ने संस्कृत और संस्कृति के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है। यहां सभी का आगमन सदैव सहज, निर्बाध और बिना किसी भेदभाव के होता रहा है। संतों का जीवन इसलिए है और ऐसे संत का स्मरण आज हम एक साल बाद कर रहे हैं। उसी जगह दूसरे संत हमें आश्वस्त करते हुए कि एक संत जिनका पार्थिव चला गया लेकिन संत है। इसलिए मैं मानता हूं कि जब तक इस स्थान और उसकी महिमा को चलाने वाले संत लोग हैं तब तक हमको राघवाचार्य महाराज सदैव इस पीठ पर मिलते रहेंगे।

You Might Also Like

हनुमान चलीसा का पाठ पढ़कर किया विसर्जन, निकली यत्रा

सरकार की गलत नीतियों से रोडवेज हुई बर्बाद, कर्मचारियों को नहीं मिलती पर्याप्त सुविधाएं : एम एल यादव

राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाईज यूनियन – एटक रोडवेज कामगारों ने प्रदेश स्तरीय विशाल धरना! दिया।

खंडेलवाल वैश्य समाज के उद्गम स्थल खण्डेला गांव से ” भारत रथ यात्रा ” शुरू

श्रमिकों कि हालत खराब, PUCL ने प्रशासन को कराया अवगत

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
भारत समाचारसकारात्मक खबर

अद्भुत है कोलकाता का पुराना सब्जी थोक बाजार

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat May 9, 2024
भारतीयों को बेडियो में जकड़ कर लाया, कांग्रेस ने विरोध में मोदी का पुतला फूंका
IPL मैं फ्लॉप चल रहे हिटमैन कैप्टन रोहित शर्मा, उप कप्तान हार्दिक पांड्या T20 वर्ल्ड कप कैसे दिखाएंगे दम
इंग्लैंड सफलता प्राप्त कर जयपुर लोटा वेद, ज्योतिषी वास्तु विद्वानों का दल
अब मंगलवार को मीट बाजार रहेगा बंद

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?