दीपक शर्मा,indireporter.com
गणेश चतुर्थी पर आज घर घर विराजेंगे गणपति पाली 27अगस्त गणेश चतुर्थी का पर्व बुधवार को शहर समेत जिले भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसको लेकर सभी गणेश मंदिरों में आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया, शहर के मुख्य नागा बाबा बगीची स्थित बल्लालेश्वर धाम श्री सिद्ध गणेश मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया, मंदिर के महंत नारायण गिरी ने बताया कि सुबह मंगला आरती के साथ गणेश उत्सव शुरू हुआ उसके बाद सुबह हवन अभिषेक ध्वज कार्यक्रम होगा, उसी के साथ मंदिर में सीसीटीवी बेरी कटिंग लगाकर श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की गई, मंदिर उपाध्यक्ष सुरेश गिरि ने बताया कि दोपहर में गणेश महिला द्वारा सत्संग कार्यक्रम होगा वही रात्रि में 8:00 बजे आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा, मेले की तैयारी को लेकर गणेश भक्त लगे हुए हैं,
सोमनाथ स्थित गणपति, मोती चौक स्थित रिद्धि सिद्धि गणेश, चेतना होटल के पास गणपति, कथा व्यास की गली स्थित गणपति मंदिरों में धूम रहेगी, इसी क्रम में मेला विकास संस्कृति समिति के तत्वाधान में धान मंडी स्थित मंच पर गणपति महोत्सव मनाया जाएगा
