दीपक शर्मा , indireporter.com
सेवा ही संगठन – भाजपा जिला पाली ने सेवा पखवाड़ा 2025 हेतु कार्यशाला का किया आयोजन
पाली, 15 सितम्बर 2025
जिला मीडिया संयोजक प्रवीण गोलेच्छा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला पाली द्वारा सेवा पखवाड़ा 2025 के संदर्भ में जिला कार्यशाला का आयोजन महादेव रिसोर्ट, सिसरवाड़ा, सोजत रोड पर किया गया।
इस अवसर पर मंच पर जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी, विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, विधायक शोभा चौहान, उप प्रमुख जगदीश चौधरी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र बोहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष करण सिंह नेतरा, महामंत्री एवं सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक भरत त्रिवेदी, महामंत्री दिग्विजय सिंह राठौड़, महामंत्री नारायण कुमावत, आत्मनिर्भर भारत संकल्प जिला संयोजक रमेश राकेचा तथा नेक्स्ट-जेन जीएसटी रिफॉर्म्स जिला संयोजक पंकज चौधरी बिराजमान रहे।
कार्यशाला में पाली जिले के विधायक, पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी, जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान, उप प्रधान, मंडल अध्यक्ष, सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष, सभापति, उप सभापति, नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विधानसभा संयोजक एवं कार्यक्रम के मंडल संयोजक उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी ने बताया कि सेवा पखवाड़ा 2025 का आयोजन समाज के अंतिम छोर तक सेवा, सहयोग और कल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। यह अभियान पार्टी के सेवा ही संगठन के मंत्र को मजबूत करेगा। साथ ही उन्होंने नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म्स और आत्मनिर्भर भारत संकल्प के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी।
सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक भरत त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विशेष अभियान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान तथा अन्य सेवा कार्य आयोजित किए जाएँगे।
सभी मण्डल अध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सेवा पखवाड़े के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित करें एवं उनकी गतिविधियों के फोटो सरल एप्लीकेशन पर अपलोड करें।
कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि सेवा ही भारतीय जनता पार्टी की पहचान है और प्रत्येक कार्यकर्ता को इस पखवाड़े में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए।
कार्यक्रम में भंवर सेणचा, रामकिशोर साबू, श्याम गहलोत, देवीलाल मेघवाल, नरपत सोलंकी, दिनेश सिंह राजपुरोहित, कन्यादेवी गरासिया, प्रतापसिंह जोधा, शैतान देवासी, मुकेश नाबरिया, पशुपति सिंह, पुखराज बंजारा, गोपाल बंजारा, महावीर अखावत, भंवरनाथ योगी, राहुल मेवाड़ा व जिले के समस्त पधाधिकारी, सभी मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
