राजेश कुमावत, indireporter.com
जयपुर। दुर्गाबाड़ी स्थित दुर्गा पूजा स्थल में पहली बार “महिष्माशुर मर्दिनी दुर्गा माता” का भव्य स्थाई मंदिर बनकर तैयार है।
दुर्गाबाड़ी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुदीप्तो सेन ने बताया लगभग 7 वर्ष पूर्व महिषासुर मरदनी दुर्गा माता का स्थाई प्रतिमा बनवाकर विशाल मंदिर स्थापना का सपना देखा था, जो अब पूरा हुआ है। उस वक्त मंदिर बनाने के लिए लगभग 30 लख रुपए का बजट था, जो अब लगभग एक करोड रुपए का हो गया है। उन्होंने बताया कि बेल्जियम से सफेद मार्बल मंगवाया गया था, जिसे जयपुर के कलाकारों ने बंगाली स्वरूप में दुर्गा माता के परिवार की सुंदर एवं विशाल प्रतिमाएं बनाई, जिन्हें दुर्गाबाड़ी परिसर में स्थापित कर दिया है।
नवरात्रि की छठ पूजा अर्चना के बाद मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी।
दुर्गाबाड़ी में इस बार मिट्टी की प्रतिमाओं कि नहीं होगी पूजा अर्चना।
दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति को स्वच्छ जल में विसर्जन पर प्रशासन ने कई जगह रोक लगा दी, जिसके कारण पूजनीय दुर्गा माता को गंदे पानी में मजबूरी में विसर्जन करना पड़ता था, जिससे मन को बड़ा कष्ट होता था, इसी दुविधा को दूर करने के लिए अब स्थाई माहिष्मासुर मर्दनी दुर्गा माता की प्रतिमाएं पूजी जाएगी। माहिष्मासुर मरदानी दुर्गा माता की रोजाना सुबह-शाम पूजा अर्चना की जाएगी।
फोटो राजेश कुमावत
