प्रमोद जोशी,indireporter.com
लद्दाख के पुलिस महानिदेशक (DGP) एस डी सिंह जामवाल ने शनिवार को मीडिया के सामने सनसनीखेज दावा किया कि केंद्र शासित प्रदेश को राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर भूख हड़ताल का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के पाकिस्तान खुफिया एजेंसी से संबंध रहे हैं। उन्होंने वांगचुक की पड़ोसी देशों की यात्राओं पर भी सवाल उठाए।
लेह में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान DGP एस डी सिंह जामवाल ने खुलासा किया कि पुलिस ने हाल ही में एक पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर वांगचुक के निरंतर संपर्क में था।
DGP ने कहा कि हमारे पास रिकॉर्ड है, कि पाकिस्तान का खुफिया अधिकारी यहां से जानकारी इकट्ठा कर इस्लामाबाद भेज रहा था। सोनम वांगचुक पाकिस्तान के डॉन अखबार के एक कार्यक्रम में शामिल हुए था, और बांग्लादेश भी जाता रहता है। इसलिए उन पर बड़ा सवालिया निशान है। मामले की जांच जारी है।
