दीपक शर्मा, indireporter.com
बुराई पर हुई अच्छाई की जीत 5 मिनट में रावण का हुआ दहन, रामलीला मैदान में उमडी हजारों की भीड़ पाली 2 अक्टूबर बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयदशमी शहर समेत जिले भर में धूमधाम से मनाया गया, पाली नगर निगम की रामलीला मैदान में आयोजित मेले को देखने हजारों शहर बस की उम्ड पड़े , जिसे लेकर मस्तान बावजी का रास्ता ड्राइवड किया गया, चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनातगी मौजूद थी, इधर रघुनाथ जी मंदिर से भगवान राम की शोभायात्रा शाम 5:00 बजे बैंड बाजा के साथ रवाना हुई जो विभिन्न मार्ग से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची, जिसमें राम लक्ष्मण रावण मेघनाथ अंगद हनुमान विभीषण बने हुए रामलीला के कलाकार वह लोग झंडा लेकर रावण के चारों ओर घूमते हैं इसके बाद कलाकार राम रावण युद्ध करते हैं, ठीक रिमोट से 7:00 बजे अतिथियों द्वारा लंका दहन किया गया, हनुमान जी की पूंछ से लंका जलने लगी और उसमें पटाखे फोड़ते रहे, उसके बाद मेघनाथ कुंभकरण का पुतला जलाया गया, अंत मे रिमोट द्वारा रावण का पुतले का दहन हुआ, रावण के मुंह से चिंगारी, सर पर लगी छतरी से चिंगारियां, नाभि में चक्र चला, उसके बाद आतिशबाजी के बीच रावण का दहन किया गया, नगर निगम की ओर से रावण दहन के बाद आधा घंटे तक आसमान में रंग बिरंगी आतिशबाजी होती रही, इधर स्टेज पर नगर निगम की ओर से सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर साफा पहनाया गया मेला देखने करीब 10 हजार की भीड मौजूद रही
