By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: स्वयंसेवकों ने भी किया शस्त्र पूजन, राष्ट्र निर्माण में हर घर की भागीदारी जरूरी: निंबाराम
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > Uncategorized > स्वयंसेवकों ने भी किया शस्त्र पूजन, राष्ट्र निर्माण में हर घर की भागीदारी जरूरी: निंबाराम
Uncategorizedजयपुर समाचारधार्मिक समाचारपर्यावरणभारत समाचारभोजन & जीवनशैलीराजस्थान समाचारशिक्षासकारात्मक खबर

स्वयंसेवकों ने भी किया शस्त्र पूजन, राष्ट्र निर्माण में हर घर की भागीदारी जरूरी: निंबाराम

Rajesh Kumawat
Last updated: October 5, 2025 9:31 am
Rajesh Kumawat Published October 5, 2025
Share
SHARE

राजकुमार पारीक, indireporter.com

अब हिंदू का स्वर बदलना चाहिए, राष्ट्र निर्माण में हर घर की भागीदारी जरूरी है”: निंबाराम

संघ के शताब्दी वर्ष में गूंजा घोष, शस्त्र पूजन के साथ मनाया विजयादशमी उत्सव

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर रविवार को जयपुर के ऋषि गालव भाग के पोंडरिक नगर की गोपीनाथ, नीलकंठ और चौगान बस्तियों में विजयादशमी उत्सव और शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। प्रातः 8 बजे गोपीनाथ शाखा में शस्त्र पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

स्वयंसेवकों ने योग व्यायाम, दंड प्रहार, नियुद्ध और घोष का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भरत सिंह सोलंकी और विशिष्ट अतिथि आचार्य साध्वी डॉ. प्राची मौजूद रहीं। नगर संघचालक वैद्य केदार शर्मा भी मंच पर उपस्थित रहे। सबसे विशेष रहा क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम का ओजस्वी और विचारोत्तेजक उद्बोधन, जिसमें उन्होंने संघ की 100 वर्षों की यात्रा को न सिर्फ ऐतिहासिक संदर्भों के साथ रखा, बल्कि वर्तमान सामाजिक और राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में उसकी प्रासंगिकता भी समझाई।
निंबाराम जी ने डॉ. हेडगेवार के बचपन से शुरुआत करते हुए बताया कि किस तरह उन्होंने राष्ट्र के लिए जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि हेडगेवार जी ने यह महसूस कर लिया था कि देश को आज़ादी भले मिल जाए, लेकिन समाज अगर संगठित नहीं हुआ तो राष्ट्र अधूरा रह जाएगा। इसलिए उन्होंने शाखा के माध्यम से व्यक्तियों के निर्माण का कार्य शुरू किया, जो आज वटवृक्ष की तरह फैल चुका है।
उन्होंने कहा कि संघ के 100 साल सेवा, समर्पण और संगठन की यात्रा है। आज संघ का स्वयंसेवक आपदा हो या उत्सव, हर स्थिति में समाज के साथ खड़ा मिलता है। उन्होंने साफ कहा कि संघ किसी दल या विचारधारा के विरोध में नहीं, बल्कि हिंदू समाज को जागरूक और संगठित करने के लिए काम करता है।
उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष में हर हिंदू तक संघ का संदेश पहुंचेगा। अब समय आ गया है कि हिंदू का स्वर बदले। उन्होंने सोशल मीडिया को लेकर भी बात की। बोले, “सोशल मीडिया पर संघ को लेकर बहुत बातें तैरती हैं, लेकिन वहां सच्चाई का अंश भर होता है। संघ को समझना है तो शाखा आइए, क्योंकि शाखा केवल शारीरिक व्यायाम का मंच नहीं, यह राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला है।”
उन्होंने कांग्रेस और वामपंथी विचारधारा पर प्रहार करते हुए कहा कि ये वही लोग हैं जो देश के मूल और परंपरा से कटे हुए हैं, लेकिन आज ये भी स्वीकारते हैं कि संघ सेवा का पर्याय बन चुका है।
शस्त्र पूजा के विरोध पर उन्होंने कहा कि यह हमारी वैदिक परंपरा का हिस्सा है। ऋषि-मुनियों ने भी शस्त्र और शास्त्र दोनों का महत्व बताया है। उन्होंने कहा कि आज जब देश को आत्मबल की जरूरत है, तब शस्त्र पूजा एक सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बनती जा रही है।
उन्होंने कहा कि समाज की सज्जन शक्ति, संत शक्ति और मातृशक्ति को आगे आकर संस्कारयुक्त पीढ़ी का निर्माण करना होगा। निंबाराम जी ने पंच परिवर्तन की बात करते हुए आज के समय में कुटुंब प्रबोधन की महत्ता बताई। साथ ही स्व और स्वदेशी को जीवन में अपनाने पर जोर दिया।
साध्वी प्राची ने हिंदू समाज को जागरूक रहने और अपने बच्चों को संस्कार देने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमें किसी से खतरा नहीं है, सिर्फ गद्दारों से सतर्क रहने की जरूरत है।
कार्यक्रम के अंत में मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवक, मातृशक्ति और आमजन की भागीदारी रही।

You Might Also Like

हनुमान चलीसा का पाठ पढ़कर किया विसर्जन, निकली यत्रा

सरकार की गलत नीतियों से रोडवेज हुई बर्बाद, कर्मचारियों को नहीं मिलती पर्याप्त सुविधाएं : एम एल यादव

राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाईज यूनियन – एटक रोडवेज कामगारों ने प्रदेश स्तरीय विशाल धरना! दिया।

खंडेलवाल वैश्य समाज के उद्गम स्थल खण्डेला गांव से ” भारत रथ यात्रा ” शुरू

श्रमिकों कि हालत खराब, PUCL ने प्रशासन को कराया अवगत

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
1 Comment
  • योगेन्द्र शर्मा says:
    October 6, 2025 at 1:31 pm

    बहुत सुंदर

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
तकनीकीसकारात्मक खबर

पुलिस के लिए इंटेलिजेंस – सिक्योरिटी ट्रेनिंग आवश्यक है संजय अग्रवाल

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat July 18, 2024
ईद उल जुहा की नमाज के बाद कुर्बानियों का दौर शुरू
खतरों का खेल “पोलो” में अब महिलाओं का वर्चस्व: दिया कुमारी
मुख्यमंत्री ने केवलादेवी राष्ट्रीय उद्यान में किया प्रातः भ्रमण, अधिकारियों को समस्या निदान करने का दिया आदेश
जनसेवा के क्षेत्र में “सेवा भारती” के बढ़ते कदम, सरकार का पूरा रहेगा सहयोग गहलोत

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?