दीपक शर्मा, indireporter.com
पाली। मानसून की अच्छी बरसात के बाद हेमावास बांध से किसानों को पानी की सप्लाई आज से शुभारंभ हुआ। पाली जिले के 22 गांव में किसानों को खेती के लिए पानी की सप्लाई शनिवार को खारड़ा बांध एवं हेमावास बांध से पानी छोड़ा गया
हेमावास किमान समिति के अध्यक्ष गिरधारी सिंह मंडली, त्रिभुवन सिंह मंडली शहीद कई किसान मौजूद रहे। कंदरा गुरलाई मंडिया गिरताड़ा की ढाणी रूपवास मूल्यावास मानपुर की भाकरी व अन्य गांव सिंचाई के लिए आज विधि व्रत पूजा अर्चना कर शुरू कर दी गई है। किसान नेता मंडली ने बताया कि सभी गांव में सिंचाई के लिए पानी छोड़ गया है, हेमावास बांध का गेज 28 फीट चल रहा है
इस अवसर पर चेनाराम जाट, सिंचाई विभाग के मांगू खान, संजय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
