दीपक शर्मा, indireporter.com
गोपाष्टमी पर गौ माता की पूजा की, पिंजरा पोल गौशाला में हुआ कार्यक्रम
पाली 30 अक्टूबर गोपाष्टमी पर्व शहर सहित जिले भर में गौशाला में गौ माता की पूजा की गई और लापसी का भोग खिलाया गया, शहर में मुख्य कार्यक्रम पिंजरापोल गौशाला मैं आयोजित हुआ, जहां सुबह से ही महिलाओं ने गौ माता और बछड़े की पूजा कर आशीर्वाद लिया, वही गायों को लापसी खिलाई गई, 11:00 बजे आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर एलएन मंत्री, पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पार्क, पूर्व सभापति महेंद्र बोह रा सहित शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, वही जैन सत कमल प्रभ सागर का गौशाला पहुंचने पर स्वागत किया गया, सभी अतिथियों ने गौ माता की पूजा कर गौशाला का निरीक्षण किया, कार्यक्रम में संत कमल प्रभु सागर ने गौ माता की पूजा का महत्व बताया, महेंद्र बोहरा ने गौशाला के कार्यक्रम की जानकारी दी, उन्होंने बताया कि गौ माता से हमें दूध दही औषधि मिलती है, सनातन धर्म में गौ माता सर्वश्रेष्ठ है, सभी को गौ माता की रक्षा में आगे आना चाहिए आना चाहिए,
कार्यक्रम में गौशाला में दानदाताओं का स्वागत सत्कार किया गया इस अवसर पर गौशाला के अध्यक्ष विनय भंसाली,देवी चंद सांखला उगम राज साड, प्रदीप जैन, भीम सिंह मेहता, गौतम यति सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे
