सुनील ममीणा, indireporter.com
डायनामिस 2026 ओजस का समापन स्वास्थ कल्याण होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में आज डायनामिस 2026 ओजस का समापन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया , कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय जोबनेर के कुलसचिव सावन कुमार चायल रहे।
चायल ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम से आयोजन से विद्यार्थियों में एक-दूसरे के सहयोग की भावना बढ़ती है, शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है । ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एस एस अग्रवाल ने बताया कि खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों से सभी को साथ ले कर चलने की भावना का विकास होता है, महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. योगेश्वरी गुप्ता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया,कार्यक्रम में स्वास्थ्य कल्याण ग्रुप की सीईओ श्रद्धा अग्रवाल, डीन एकेडमिक डॉ. अरुण चोंगले भी उपस्थित रहे, डॉ. शोभा और डॉ. वर्षा शर्मा के सहयोग से सभी विजेताओं को स्वर्ण, रजत पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l डॉ. हरीश जाबडोलिया और डॉ. अपूर्णा दीक्षित के मार्गदर्शन में खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओ का समापन हुआ।
