राजकुमार पारिक,indiretorter.con
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय, राजापार्क में आधुनिक सुख सुविधाओं से सुसज्जित बहुउद्देशीय सभागार का लोकार्पण किया।
लोकार्पण समारोह को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने पुनर्निर्मित सभागार का फीता खोलकर लोकार्पण किया तथा पट्टिका का अनावरण किया। इस दौरान ने विद्यालय के उत्कृष्ट विद्यार्थियों तथा भवन निर्माण में सहयोग देने वाले भामाशाहों का मंत्री भजन लाल शर्मा ने सम्मान भी किया। आदर्श विद्या मंदिर के होनहार विद्यार्थियों का भी सम्मान किया।अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा, विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुंदाचार्य सहित संस्थान के पदाधिकारी, अध्यापक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
