By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: भाजपा “वट वृक्ष” का परिवार, देश भर में सुशासन कि सरकार
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > जयपुर समाचार > भाजपा “वट वृक्ष” का परिवार, देश भर में सुशासन कि सरकार
जयपुर समाचारयात्राराजनीतिराजस्थान समाचारसकारात्मक खबर

भाजपा “वट वृक्ष” का परिवार, देश भर में सुशासन कि सरकार

Rajesh Kumawat
Last updated: April 6, 2026 12:43 pm
Rajesh Kumawat Published April 6, 2026
Share
SHARE

राजेश कुमावत, Indreporter.con

भाजपा की स्थापना से लेकर आज तक की यात्रा संघर्षपूर्ण, त्याग, तपस्या और बलिदान के बाद आज पार्टी बनीं “वटवृक्ष”:— मदन राठौड़

भाजपा के मूल विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को हर समय मिलना चाहिए सम्मान,संगठन की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता :— वसुंधरा राजे

“एक राष्ट्र, एक जन, एक संस्कृति” का सिद्धांत भाजपा की मूल पहचान, ये ही पहचान इसे अन्य दलों से करती है भिन्न:— घनश्याम तिवाडी

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में विचार संगोष्ठि आयोजित, प्रबुद्धजनों को किया सम्मानित

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर भाजपा प्रदेश कार्यालय पर विचार संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तथा राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक यात्रा और भविष्य की दिशा को प्रस्तुत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा की स्थापना से लेकर आज तक की संघर्षपूर्ण यात्रा को रेखांकित करते हुए कहा कि अनेक बलिदानों, त्याग और तपस्या के बाद पार्टी आज एक “वटवृक्ष” के रूप में खड़ी है। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को याद करते हुए संगठन की वैचारिक नींव को बलिदान और राष्ट्रवाद पर आधारित बताया। राठौड़ ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर जोर दिया। उन्होंने मुख्यतः संगठन की उपलब्धियों, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती लोकप्रियता की प्रशंसा की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि आज विपक्ष के नेता भी भाजपा के नेतृत्व की सराहना करते हैं, फिर चाहे वो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर हो, आनंद शर्मा हो। वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि जहां दुनिया युद्ध और संकट से जूझ रही है, वहीं भारत मजबूती से खड़ा है और पड़ोसी देशों की मदद भी कर रहा है। आज विश्व में नेतृत्व देने की स्थिति में हमारा संगठन आया है। भाजपा एक विचार लेकर चला संगठन है। एकात्म मानववाद, सर्वे भवंतु सुखिनः और वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश लेकर चल रहा है। आज परिवारवादी पार्टियां लुप्त होने जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने संगठन की जमीनी यात्रा, पुराने कार्यकर्ताओं के योगदान और आंतरिक अनुशासन पर विशेष बल दिया। राजे ने प्रारंभिक दिनों की स्मृतियों को साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार सीमित संसाधनों और कम संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी ने अपनी शुरुआत की थी। राजे ने कहा कि मूल कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। भाजपा के मूल विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को हर समय सम्मान मिलना चाहिए। संगठन की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं, न कि वे लोग जो केवल अपने हितों के लिए पार्टी का उपयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारियां केवल उन्हीं कार्यकर्ताओं को दी जानी चाहिए जिनमें संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और संस्कार हों। उन्होंने कहा कि दायित्व देने से पहले कार्यकर्ताओं की पृष्ठभूमि और उनकी विचारधारा की प्रतिबद्धता को बार-बार जांचना आवश्यक है। भाजपा के मूल कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाए, जो बचपन से पार्टी की विचारधारा से जुड़े रहे हैं। भाजपा का मूल सिद्धांत यही रहा है कि विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया जाना चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने हमेशा सिद्धांतों को सर्वोपरि रखा। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी का जीवन इस बात का प्रमाण है कि सत्ता से ज्यादा महत्वपूर्ण विचारधारा और नैतिकता होती है।

राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा की वैचारिक पृष्ठभूमि और ऐतिहासिक विकास को विस्तार से बताया। तिवाड़ी ने कहा कि भारतीय राजनीति को समझने के लिए श्यामाप्रसाद मुखर्जी और भीमराव अंबेडकर के पत्रों का अध्ययन करना आवश्यक है, जो उन्होंने जवाहरलाल नेहरू को इस्तीफे के दौरान लिखे थे। उन्होंने इन पत्रों को ऐतिहासिक धरोहर बताया और कहा कि जनसंघ की स्थापना भी त्याग और बलिदान की नींव पर हुई थी। भाजपा की जड़ें जनसंघ से जुड़ी हैं। तिवाड़ी ने “एक राष्ट्र, एक जन, एक संस्कृति” के सिद्धांत को भाजपा की मूल पहचान बताते हुए इसे अन्य दलों से भिन्न बताया। उनका भाषण वैचारिक स्पष्टता, इतिहास और संगठन की बुनियादी सोच पर केंद्रित रहा। मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ता आधारित है। पार्टी विचारधारा से भटक कर चले गए थे, उनको कुछ नहीं मिला। आपातकाल के दौरान हमने बहुत यातनाएं सही। संघ की शाखा से हमने संस्कार लिए है। राष्ट्र हमारे लिए सर्वोपरि है। भाजपा महामंत्री श्रवण सिंह बगडी ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस पर बूथ नंबर 159 के अध्यक्ष राधेश्याम सैनी को मंच पर बैठाकर कार्यकर्ता सर्वोपरि का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता 1952 से सक्रिय श्रीराम खंडेलवाल(डेडी), चमनलाल तंवर, छतुमल (नेताजी), सीए बनवारी लाल दुसाद को माला, साफा और शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, जोगाराम पटेल, सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुंदाचार्य, रामावतार बैरवा, महेंद्र पाल मीणा, भाजपा महामंत्री श्रवण सिंह बगडी, भूपेंद्र सैनी, मिथिलेश गौतम मंच पर उपस्थित रहें।

You Might Also Like

सम्राट पृथ्वीराज चौहान कि 860 वीं जयंती समारोह, मंडली में फलदार वृक्षों का किया पौधा रोपण

भाजपा राज में बढ़ी महंगाई, कांग्रेसियों ने हुंकार भरी, गर्मी में…… खींचवाई

राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं त्याग की मिसाल है “राष्ट्र सेविका समिति”

राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं त्याग की मिसाल है “राष्ट्र सेविका समिति”

प्रख्यात व्यंग्यकार प्रभात गोस्वामी को, ‘सरोज कुमारी केदारनाथ व्यंग्य पुरस्कार’

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
अपराध समाचारखेलतकनीकीभोजन & जीवनशैलीमनोरंजनराजस्थान समाचार

यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों को फूल देकर किया “लज्जित”

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat December 19, 2025
राजस्थान रोडवेज की बस बांसवाड़ा से अहमदाबाद, रात के अंधेरे में हथियारबंद बदमाशों ने बस में की लूटपाट राजस्थान रोडवेज की बस बांसवाड़ा से अहमदाबाद जा रही थ
महाराणा प्रताप सर्किट में ननिहाल नगरी पाली मरवाड़ भी होगा शामिल: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सूर्य उपासना का पर्व “डाला छट” हर्ष उल्लास से मनाया
जयपुर निवारू पुलिया से ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे जा रहे पानी के टैंकर पर गिरा चार लोग गंभीर घायल

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?