Dr. जयेंद्र चतुर्वेदी ,indireporter.com
जयपुर की एकांशी बनी स्टेट चैम्पीयन
जयपुर 25 मई । झालावाड़ जिला शतरंज संघ के तत्वाधान मे चल रही राज्य स्तरीय अन्डर -7 शतरंज प्रतियोगिता मे राजस्थान के विभिन्न जिलों से 35 खिलाड़ी भाग ले रहे है। 5 चक्रों की समाप्ति के पश्चयात जयपुर के अंशवीर सिंह और एकांक्षी चंदेल मे 4.5-4.5 अंक बनाकर सयुक्त रूप से बड़त बनाई हुई है ।
जयपुर के ही चारविक शर्मा, सिद्धार्थ नाहटा , भीलवाड़ा के समृत माहेश्वरी और उदयपुर के रमणीक सिंह सलूजा ने 4-4 अंक बनाकर संयुक्त रूप के दूसरे स्थान पर है । अभिनव चेस क्लब से एकांशी के कोच पुष्पेंद्र कुमार चौधरी ने बताया की अन्डर 7 गर्ल्स केटेगोरी मे एकांक्षी एक चक्र पहले ही राजस्थान चैम्पीयन बन गई है और राष्ट्रीय स्तर पर अन्डर 7 गर्ल्स केटेगोरी के लिए राजस्थान का नाम रोशन करने के लिए बहुत मेहनत कर रही है । प्रतियोगिता चीफ आर्बिटर भगवती प्रसाद शर्मा के निर्देशन मे हो रही है ।
