तरुण भारती,indireporter.com
आरोग्य भारती जयपुर महानगर द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को कड़ी धूप एवं लू से बचाव हेतु निशुल्क दवाई वितरण किया।
जयपुर। भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए आरोग्य भारती जयपुर महानगर द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु लू से बचाव की दवाइयों का निशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस ट्रैफिक कमिश्नर योगेश दाधीच से शिष्टाचार भेंट एवं उनके मार्गदर्शन के साथ की गई।
इस अवसर पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को गर्मी में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने, पर्याप्त पानी पीने तथा लू से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी गई। आरोग्य भारती के कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य के माध्यम से पुलिस कर्मियों के प्रति सम्मान एवं सहयोग का संदेश दिया।
कार्यक्रम में आरोग्य भारती की ओर से प्रांत सह सचिव डॉ. वृंदा राव, प्रांत कार्यालय सचिव डॉ अंकित गर्ग, आरोग्य मित्र आयाम प्रमुख डॉ. देश दीपक वधवा एवं अमृत पासी उपस्थित रहे।
आरोग्य भारती द्वारा समय-समय पर समाजहित में ऐसे सेवा एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं।

अति सुन्दर कार्य