दीपक शर्मा.indireporter.com
16वीं राज्य स्तरीय जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ
पाली, 4 जून 2026। हॉकी पाली के तत्वावधान में पुलिस लाइन मैदान, पाली में आयोजित 16वीं राज्य स्तरीय जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हॉकी अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों एवं भामाशाहों का सम्मान किया गया तथा राजस्थान हॉकी संघ का ध्वज फहराया गया।
मुख्य अतिथि अशोक ध्यानचंद अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अध्यक्षता अरुण कुमार सारस्वत अध्यक्ष राजस्थान हाॅकी संघ,विशिष्ट अतिथि पाली विधायक भीमराज भाटी, शिशुपाल सिंह निम्बाडा, समाजसेवी मगराज संखलेचा , सुनील भण्डारी जिलाध्यक्ष भाजपा पाली,पुर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, दिलीप सिंह शेखावत महासचिव राजस्थान फुटबॉल संघ, दरियाव सिह चुण्डावत,कनिष्ट शर्मा, डुंगर सिंह प्रोफेसर, नारायण लाल कुमावत जिला महामंत्री भाजपा, कन्हैयालाल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, खेल अधिकारी लहरीदास वैष्णव पाली, प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा करते हुए खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने हॉकी इंडिया के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा खिलाड़ियों को टीम भावना के साथ खेलते हुए अपने प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज समय की मांग है कि प्रत्येक खिलाड़ी देश के लिए खेलते हुए सम्मान और उपलब्धियां अर्जित करे। राजस्थान हाॅकी अध्यक्ष अरुण कुमार सारस्वत ने राजस्थान हाॅकी में नया बदलाव कर और मजबूती प्रदान करना खिलाड़ियों के भविष्य को उज्जवल कर देश में राजस्थान सम्मान दिलाना प्रमुख उद्देश्य है
पाली हॉकी संघ के **अध्यक्ष महिपाल सिंह निम्बाडा ** ने सभी अतिथियों एवं मेहमानों का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता के प्रथम दिन चार मुकाबले खेले गए। पहले मैच में चित्तौड़गढ़ और नागौर के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें नागौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 गोल से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में भरतपुर और सिरोही आमने-सामने हुए, जिसमें सिरोही ने 2-1 से विजय प्राप्त की। तीसरे मुकाबले में धौलपुर और जोधपुर के बीच हुए मैच में धौलपुर ने 4 गोल के अंतर से जीत हासिल की। चौथे मैच में भीलवाड़ा और श्रीगंगानगर के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें भीलवाड़ा ने 3-1 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई टीमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजन के सफल संचालन जिला ओलंपिक संघ सचिव राजेश पाटनेचा व कुलदीप सिंह झाला ने किया एवं जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष मांगु सिंह दुदावत, वासुदेव शर्मा, बहादुर सिंह राठौड़, पाली हाॅकी के दीपक सोलंकी, गजेंद्र सिंह खिची, दिनेश पंवार, सन्नी राठौड़, अभिषेक चौपड़ा, अनील सिंह निम्बाडा, ताराराम मेवाड़ा, अमृत लाल व पदाधिकारियों, खेल संघों के अध्यक्ष व सचिव व प्रेमियों एवं स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा अन्त में सचिव सत्यनारायण सिंह पुनाडिया ने सभी अतिथियों व मेहमानों एवं टीमों का आभार व्यक्त किया
