दीपक शर्मा, indireporter.com
विश्व हिन्दू परिषद पाली विभाग की बैठक सम्पन्न, आगामी छह माह के कार्यक्रमों पर बनी कार्ययोजना
पाली। विश्व हिन्दू परिषद पाली विभाग की बैठक शनिवार को हाउसिंग बोर्ड स्थित हंस निर्वाण सरस्वती विद्या मंदिर में सम्पन्न हुई।
बैठक का शुभारंभ बजरंग दल राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत, प्रांत सह मंत्री सतीश सिंह राव के मार्गदर्शन, विभाग मंत्री शैतानसिंह बिरोलिया की अध्यक्षता में व जिला अध्यक्ष सुरेश चौधरी, नरेंद्र माछर की उपस्थिति में प्रभु श्री राम दरबार व भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर बैठक की आचार पद्धति के साथ आगाज किया ।
बैठक में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत ने आगामी छह माह के संगठनात्मक एवं सेवा कार्यों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। आगामी आने वाले 6 माह के कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अंतर्गत 5 जुलाई से 12 जुलाई तक बजरंग दल द्वारा सेवा सप्ताह, 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव, 14 अगस्त को अखण्ड भारत दिवस एवं विश्व हिन्दू परिषद स्थापना दिवस, रक्षाबंधन के अवसर पर मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी के विशेष कार्यक्रम, तथा 16 अगस्त से 27 अगस्त तक आयोजित होने वाली बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की तैयारियों एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही जोधपुर प्रांत से निकलने वाली बाबा बूढ़ा अमरनाथ की यात्रा के पोस्टर का विमोचन किया गया ।व संगठन में काम बड़े इस हेतु कुछ कार्यकर्ताओ की घोषणा की गई ।बैठक का संचालन भी विभाग मंत्री शैतान सिंह बिरोलिया ने किया। जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि बैठक में बजरंग दल राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत,प्रांत सह मंत्री सतीश सिंह राव,प्रांत संयोजक विक्रम परिहार, प्रान्त मिलना प्रमुख गजेंद्र सांखला,मातृशक्ति प्रांत संयोजिका कुसुम थावानी, दुर्गावाहिनी प्रांत संयोजिका विनीता तनवानी,,जिला अध्यक्ष नरेंद्र माछर, सुरेश चौधरी,वनाराम चौधरी, जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत, मांगीलाल गेहलोत,डूंगाराम प्रजापत ,रतनपुरी गोस्वामी, किशन सीरवी,सहित बैठक में प्रांत, विभाग एवं पाली, बाली तथा सोजत जिले के विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मनीष सेनजिला प्रचार प्रमुख विहिप9660052254
