राजेश कुमावत, indireporter.com
विशाल बड़ वृक्ष के गिरने के बाद आस्थावान स्थानीय लोगों ने उसी जगह पर लगाया बड़ का पेड़
कुछ दिन पहले जयपुर के इंद्रा बाजार भिंडो के रास्ते में सैकड़ो साल पुराना विशाल बड़ का पेड़ गिरने के बाद, आज बुधवार को राजस्थान धरोहर बचाओ समिति के अध्यक्ष एडवोकेट भारत शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने मिलकर उसी स्थान पर बड़ का पेड़ धार्मिक विधि विधान से लगाया गया।
एडवोकेट भारत शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले चली तेज हवा के कारण अचानक ही सैकड़ो साल पुराना विशाल बड़ का पेड़ उखड़ कर गिर गया था, हालांकि उसके गिरने से किसी प्रकार का कोई नुक़सान नहीं हुआ, किंतु जयपुर धर्म परायण जनता को बड का पेड़ गिरने से बहुत दुःख हुआ। इसी कारण बुधवार को इंदिरा बाजार के उसी स्थान पर लोगों ने मिलकर 121 श्री राम जय राम जय जय राम के मंत्रोचारण के साथ बड का पेड़ को रोली – मोली लगाकर और उस स्थान पर श्रद्धानुसार सिक्के डाल कर दीप प्रज्वलित कर लड्डुओं का भोग लगाया और फिर उसी स्थान पर बड़ का पेड़ लगाया।
इस अवसर लोगो की श्रद्धा देखने लायक थी बहुत बड़ी संख्या में महिलाएं उस बड के वृक्ष की पूजा कर रही थी। इस अवसर पर शिवम् बैरवा नितेश नागर कुलदीप मीणा कपिल तोंदवाल गणेश पारीक भुवनेश जैमिनी जोनी नागर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
