दीपक शर्मा
सेवा समिति वृद्ध आश्रम में नवमी के अवसर पर 600 बालिकाओ का पूजन कर भोजन करवाया
पाली सेवा समिति वृद्ध आश्रम में हर वर्ष की भांति नवरात्रि महापर्व के अवसर पर इस बार भी कन्या पूजन का कार्यक्रम रखा, समिति के प्रमोद जैथलिया ने बताया कि इस बार करीब 600 बालिकाओं को कन्या पूजन कर सामूहिक भोजन कराया, इस अवसर पर रामस्नेही संत अमृत राम जी महाराज का प्रवचन हुआ, जिसका वृद्ध आश्रम के वृद्ध जनों और बालिकाओं ने लाभ उठाया,
पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने स्वयं कन्याओं का पूजन किया, इस अवसर पर महापौर नमिता विकास बूबकिया, का भी स्वागत किया गया, इस अवसर पर समिति के सदस्य और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे i
