राजेश कुमावत, indireporter.com
गुदड़ी का लाल: 55 प्रतिभाओं ने दिखाया हुनर, गायन ऑडिशन कार्यक्रम संपन्न
दिव्यांग कलाकारों ने मन मोहा, सुरों से सजाया मंच, सेवा सुख संस्थान की अनूठी पहल, 55 प्रतिभाओं को मिला गायन का मंच, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की प्रतिभाओं को मिला नया आसमान, प्रतिभा को सम्मान, हुनर को पहचान देने का सार्थक अभियान, झुग्गियों से मंच तक, ‘गुदड़ी का लाल’ ने जगाई नई उम्मीद, जरूरतमंद परिवारों की छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का संकल्प
जयपुर। सेवा सुख संस्थान की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर, निराश्रित एवं जरूरतमंद परिवारों की छिपी हुई गायन प्रतिभाओं को खोजने और उन्हें उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित विशेष अभियान ‘गुदड़ी का लाल’ के अंतर्गत आयोजित गायन ऑडिशन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम में दो सत्रों के दौरान कुल 55 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी गायन प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विशेष रूप से दिव्यांग कलाकारों सहित विभिन्न प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों एवं निर्णायकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में कला मर्मज्ञ एवं जयपुर के प्रतिष्ठित कला प्रेमी जगदीश ए. पंचारिया तथा सुप्रसिद्ध गायक विकास सक्सेना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया और उनका उत्साहवर्धन किया।सेवा सुख संस्थान के संस्थापक सनातनी चन्द्रेश शर्मा ने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों में छिपी प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें उचित मंच प्रदान करना है।
‘गुदड़ी का लाल’ अभियान के माध्यम से ऐसे प्रतिभाशाली लोगों को अपनी कला प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है। संस्थान भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन कर प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।उन्होंने बताया कि ‘गुदड़ी का लाल’ केवल एक गायन प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग की प्रतिभाओं को सम्मान, पहचान और अवसर दिलाने का एक सार्थक सामाजिक अभियान है।इस अवसर पर संजय सक्सेना, योगेश शर्मा, प्रियदर्शी अमितेश, सरजीत सिंह, विपिन सिंह, मनप्रीत सिंह एवं राजेश अटल सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।सेवा सुख संस्थान का यह प्रयास समाज में छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाने तथा उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
