By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में हर तीसरा उम्मीदवार करोड़पति, सबसे ज्यादा कर्ज कांग्रेसियों पर
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > राजनीति > भारतीय राजनीति > लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में हर तीसरा उम्मीदवार करोड़पति, सबसे ज्यादा कर्ज कांग्रेसियों पर
भारत समाचारभारतीय राजनीतिराजनीति

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में हर तीसरा उम्मीदवार करोड़पति, सबसे ज्यादा कर्ज कांग्रेसियों पर

लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण में 593 करोड़ की घोषित संपत्ति के साथ कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री, डी.के. शिवकुमार के भाई डी.के.सुरेश दूसरे सबसे अमीर उमीदवार हैं. लेकिन सबसे ज़्यादा Liabilities डिक्लेअर करने वाले उम्मीदवारों में डी.के. सुरेश नंबर वन पर हैं.

Shivam Kumawat
Last updated: April 24, 2024 11:38 am
Shivam Kumawat Published April 24, 2024
Share
SHARE

भारतीय राजनीति में धनबल का असर बढ़ता जा रहा है. लोकसभा चुनावों के पहले चरण के मुकाबले दूसरे चरण में ज़्यादा अमीर उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. दूसरे चरण में चुनाव मैदान में उतरे 1192 उम्मीदवारों ने औसतन 5.17 करोड़ की संपत्ति घोषित की है. इनमें हर तीन में से एक करोड़पति है. सबसे अमीर 10 उम्मीदवारों में सबसे ज़्यादा 5 कर्नाटक के हैं. इलेक्शन वॉच ADR के मुताबिक दस सबसे ज़्यादा liabilities डिक्लेअर करने वाले उम्मीदवारों में भी 6 कर्नाटक से ही ताल्लुक रखते हैं. 3 अमीर उम्मीदवारों ने कुल 300 करोड़ रुपये का क़र्ज़ घोषित किया है.

सबसे ज्यादा Liabilities डिक्लेअर करने वाले उम्मीदवारों में डी.के. सुरेश नंबर वन

लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण में 593 करोड़ की घोषित संपत्ति के साथ कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री, डी.के. शिवकुमार के भाई डी.के.सुरेश दूसरे सबसे अमीर उमीदवार हैं. लेकिन सबसे ज़्यादा Liabilities डिक्लेअर करने वाले उम्मीदवारों में डी.के. सुरेश नंबर वन पर हैं. इलेक्शन वॉच ADR द्वारा जारी समीक्षा रिपोर्ट के मुताबिक लोक सभा चुनाव के दूसरे चरण में बेंगलुरु रूरल सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार डी.के.सुरेश ने अपने शपथ पत्र में सबसे ज्यादा 150 करोड़ की liabilities डिक्लेयर की हैं.

3 अमीर उम्मीदवारों पर करीब 300 करोड़ रुपये का क़र्ज़

मध्य प्रदेश की होशंगाबाद सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार संजय शर्मा 98 करोड़ की liabilities के साथ दूसरे नंबर पर हैं. जबकि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और मांड्या सीट पर जनता दल (सेक्युलर) उम्मीदवार एच.डी.कुमारास्वामी 82 करोड़ की liabilities के साथ तीसरे नंबर पर हैं. यानी इन 3 अमीर उम्मीदवारों पर करीब 300 करोड़ रुपये का क़र्ज़ है.

Liabilities में क्या-क्या होता है शामिल

इलेक्शन वॉच के हेड अनिल शर्मा ने एनडीटीवी से कहा कि 10 सबसे ज्यादा liabilities डिक्लेअर करने वाली उम्मीदवारों में चार कांग्रेस के हैं, चार बीजेपी के और एक JD(S) का है. आमतौर पर ज्यादा liabilities उन उम्मीदवारों की होती है जिनका बिजनेस बैकग्राउंड होता है. Liabilities में बैंक से लिया गया बिजनेस लोन, पर्सनल लोन, सरकारी सेवाओं की बकाया राशि जैसे टेलीफोन बिल, वॉटर बिल, इलेक्ट्रिसिटी का बिल, घर का किराया, GST,  सर्विस टैक्स, प्रॉपर्टी टैक्स — ये सारी चीज़ें उम्मीदवारों को डिक्लेअर करनी होती है.

कांग्रेस उम्मीदवार वेंकटरमने गौड़ा दूसरे चरण के सबसे अमीर उम्मीदवार

दूसरे चरण में चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों में सबसे अमीर कर्नाटक की मांड्या सीट से कांग्रेस उम्मीदवार वेंकटरमने गौड़ा ने 622 करोड़ की संपत्ति घोषित की है लेकिन उन्होंने 24 करोड़ की लायबिलिटी डिक्लेअर की है. दस सबसे ज्यादा liabilities वाले उम्मीदवारों में केरल के थिरुवनंतपुरम से बीजेपी उमीदवार और केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर 21 करोड़ की घोषित liability के साथ नवें नंबर पर हैं.

अनिल वर्मा ने कहा कि औसतन 40% to 50% उम्मीदवार अपने सेल्फ- डिक्लेरेशन में liabilitoes डिक्लेअर करते हैं. उम्मीदवारों को अपनी लायबिलिटी के साथ-साथ जीवनसाथी और आश्रितों की लायबिलिटी भी डिक्लेअर करनी होती है. Liabilities डिक्लेअर करने से चुनावी प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी होती है और मतदाताओ के पास पूरी जानकारी होती है कि उनके उम्मीदवारों की वित्तीय हालत क्या है, उनकी असेट्स कितने हैं, कमाई का जरिया क्या है और उन पर कर्ज का कितना बोझ है.

You Might Also Like

सरकार की गलत नीतियों से रोडवेज हुई बर्बाद, कर्मचारियों को नहीं मिलती पर्याप्त सुविधाएं : एम एल यादव

राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाईज यूनियन – एटक रोडवेज कामगारों ने प्रदेश स्तरीय विशाल धरना! दिया।

खंडेलवाल वैश्य समाज के उद्गम स्थल खण्डेला गांव से ” भारत रथ यात्रा ” शुरू

श्रमिकों कि हालत खराब, PUCL ने प्रशासन को कराया अवगत

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर कि जयंती, देश ने किया याद

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
खेलधार्मिक समाचारपर्यावरणभोजन & जीवनशैलीमनोरंजनयात्राराजस्थान समाचारविश्व समाचारशिक्षासकारात्मक खबर

राष्ट्रीय लोक कलाकारों का संगम बना जोधपुर

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat March 24, 2025
गाय को राष्ट्र माता, एवं हिंदू राष्ट्र का दर्जा दिलाने के लिए निकाली “भगवा रैली”
जयपुर में निकलने वाली भगवा रैली के विरोध में, विभिन्न मुस्लिम संगठन पुलिस कमिश्नर से मिले
जयपुर में पुलिस सायरनो का शोर? पुलिस कमिश्नर बीजू जोर्ज जोसेफ ने रवाना कि ” सुरक्षा मान सम्मान” रैली
भाजपा की नीतियों के विरोध में विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?