राजेश कुमावत, indireporter.com
भगवा झंडी के साथ बाबा श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा रवाना।
जयपुर, 15 अगस्त 2026। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा आयोजित वार्षिक राष्ट्रीय साहसिक यात्रा जिसे बाबा श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा भी कहा जाता है। बाबा श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की मंडी तहसील के राजपुरा गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर की एक पवित्र तीर्थयात्रा है। वर्ष 2026 में यह यात्रा 15 अगस्त से 27 अगस्त तक आयोजित की जा रही है। जयपुर प्रांत का पहला जत्था 15 अगस्त 2026 को पुंछ के लिए रवाना हुआ।
मध्य भारत क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजाराम ने कहा कि यह यात्रा उन हिंदू विरोधी ताकतों के मुँह पर तमाचा है जो घाटी में अराजकता का माहौल फैलाते है और हिन्दुओं पर अत्याचार करते हैं।
जयपुर प्रांत मंत्री राधेश्याम गौतम ने बताया कि हर वर्ष 2005 से जम्मू-कश्मीर प्रशासन के साथ मिलकर बजरंग दल इस साहसिक यात्रा का आयोजन कर रहा है। इससे पुंछ जिले में हिंदुओं में विश्वास भी बढ़ा है और पलायन में भी कमी आयी है।
जयपुर प्रांत अध्यक्ष सुभद्र पापड़ीवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि आज सभी जिलों से बजरंग दल, मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी के लगभग 1000 से अधिक कार्यकर्ताओं का जत्था गलता पीठाधीश्वर महंत अवधेशाचार्य, महंत राघवेंद्राचार्य, क्षेत्रीय मंत्री सुरेश उपाध्याय, यात्रा प्रमुख एवं बजरंग दल प्रांत सह संयोजक सुमित खण्डेलवाल,अन्य प्रांतीय अधिकारियों द्वारा भगवा झंडी दिखाकर जम्मू के लिए रवाना किया गया।
