राजेश कुमावत ,indireporter.com
जयपुर। निराश्रित और परित्यक्त बच्चों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए पिछले 27 साल से कार्यरत सुरमन संस्थान ने जवाहर सर्किल पत्रिका गेट पर स्थापना दिवस मनाय।सुरमन संस्थान की सचिव मनन चतुर्वेदी ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में संस्थान में आवासित बच्चे भी इस अवसर पर गुब्बारे, कबूतर उडाकर निराश्रित और परित्यक्त बच्चों के प्रति समाज का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने बताया कि सुरमन संस्थान इस अवसर पर सुरमन हैल्पलाईन का एक पोस्टर भी जारी किया , जिसमें किसी भी बच्चे की मदद के लिए आवश्यक दिशा निर्देश और सुरमन द्वारा की जाने वाली सहायता का विवरण है। उन्होंने बताया कि सुरमन संस्थान पिछले 27 वर्षों से निराश्रित और परित्यक्त बच्चों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए कार्य कर रहा है। इस अवधि में सुरमन ने 750 से अधिक बच्चों को पुनर्वासित किया है। वर्तमान में भी सुरमन संस्थान 125 से अधिक बच्चों को पुनर्वासित करने के लिए प्रयासरत है
