दीपक शर्मा, indireporter.com
125 युवाओं को रक्तदान कर सुरेश लांबिया ने मनाया अपना 38 वा जन्मदिन
पाली । रक्तवीर और समाजसेवी सुरेश एम देवासी लांबिया* के जन्मदिवस के उपलक्ष में आज 125 यूनिट रक्त रबारी समाज जागृति सेवा समिति एवं टीम सुरेश एम देवासी लांबिया की ओर से पाली के बांगड़ चिकित्सालय में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और 125 यूनिट्स रक्तदान किया भाजपा युवा नेता मनीष जावा ने बताया कि सुबह बांगड़ अस्पताल में पाली के पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पुलिस डी वाई एस पी ग्रामीण रतन देवासी, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, सोजत उप प्रधान, जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा कन्हैया लाल ओझा , प्रकाश पटेल एईन, और देवासी समाज छात्रावास के संरक्षक हुकमा राम देवासी, भाजपा जिला मंत्री शैतान देवासी,समाजसेवी सुखदेव नया गांव,सहित समाजसेवी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।रक्तदान करने वाले रक्त वीरों का संस्थान द्वारा मोमेन्टो प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर के संयोजक एवं देवासी क्रांति संगठन के अध्यक्ष सुदर्शन देवासी ने बताया कि समाजसेवी सुरेश एम देवासी लांबिया जो पिछले 15 वर्षों से चिकित्सा क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं यह 39 वा रक्तदान शिविर जो समस्त रक्तदाताओं एवं अस्पताल प्रबंधन के सहयोग से संपन्न हुआ।
पाली के अलावा से बाहर के भी के नौजवान रक्तदान करने उपस्थित हुए। देवासी क्रान्ति संगठन के संस्थापक मांगीलाल सुमेर, अर्जून पनोता, भगता राम सादड़ी, भावेश सादड़ी, फुआ राम धाणदा ओगड़ राम बागोल, मांगी लाल बड़गांवडा आदि समाज सेवको ने बाहर अन्य प्रदेशों में रहते हुऐ भी जन्मभूमि के प्रति अपना दायित्व निर्वाह करते हुए अयोजन के सम्बंध में पूरी व्यवस्थाओं में अपना आर्थिक सहयोग प्रदान किया।समाजसेवी मनीष जावा, महबूब कबाड्डी एवं देवासी क्रांति संगठन के घेवर देवासी चाचौड़ी भीखाराम जी घाणेराव ,रतन जी नारलाई, सहित दिनेश देवासी मण्डल महामंत्री जगदीश जी खेरवा, हेमन्त मेघवाल, गोपाल मेघवाल मांगीलाल गिरादड़ा, घेवर, लाकाराम उतवन, प्रकाश बोमादड़ा, इन्द्र, राकेश विनोद लांबिया कुशाल सिंह चुंडावत, दिनेश देवासी भांगेसर, गुमान, गणपत,खेता राम राजु भाई शिव सेना हिंदुस्तान प्रमुख, हिंदू राम , आदि मौजूद रहे।
