मनीष गुर्जर, indireporter.com
चीफ सेक्रेटरी सुधांश पंत परिवार सहित पहुंचे सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर
चीफ सेक्रेटरी सुधांशु पंत ने खाटू बाबा श्याम के दर्शन कर प्रदेश की मांगी मंगल कामना। श्रीश्याम मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान और मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने बाबा श्याम की करवाई विधिवत पूजा अर्चना,
खाटू श्याम बाबा दर्शन के बाद कमेटी कार्यालय पहुंचे मुख्य सचिव सुधांश पंत,
खाटू श्याम मंदिर कमेटी ने श्याम बाबा का दुपट्टा ओढ़ाया, बाबा श्याम की तस्वीर व चांदी का निशान भेंट किया, मुख्य सचिव सुधांश पंत ने मंदिर कमेटी व अधिकारियों के साथ खाटूश्यामजी के विकास कार्यों और व्यवस्थाओं को लेकर बैठक में ली जानकारी।
DM मुकुल शर्मा, दांतारामगढ़ SDM मोनिका सामोर, तहसीलदार महिपाल सिंह राजावत, खाटू कोतवाली CI पवन चौबे, पालिका ईओ देवेंद्र जिंदल और पटवारी रोहिताश सेपट ने की CS सुधांश पंत की अगवानी।
