वैद्य अमृत
आरोग्य भारती विद्याधर भाग द्वारा भव्यता से मनाई गई भगवान धन्वंतरि जयंती
जयपुर। आरोग्य भारती विद्याधर भाग, जयपुर के तत्वावधान में भगवान धन्वंतरि जयंती के पावन अवसर पर 5 नवंबर 2026 को स्वास्तिक भवन, आदर्श विद्या मंदिर बालिका, अम्बाबाड़ी, जयपुर में भव्य धन्वंतरि जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में आरोग्य, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा परंपरा के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आरोग्य भारती जयपुर प्रांत के प्रांत सह सचिव वैद्य महेंद्र जी उपाध्याय उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात उद्योगपति अरुण अग्रवाल तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता आरोग्य भारती जयपुर प्रांत के प्रांत सह कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने की।कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान धन्वंतरि के प्राकट्य दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति की उपयोगिता पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण के लिए भारतीय चिकित्सा परंपरा का संरक्षण एवं संवर्धन आवश्यक है।
आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति ही नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की संपूर्ण जीवनशैली है।कार्यक्रम के अंत में भगवान धन्वंतरि के दिव्य आशीर्वाद का स्मरण करते हुए सभी ने आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा को जन-जन तक पहुंचाने तथा घर-घर आयुर्वेद का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में आरोग्य भारती विद्याधर भाग के संयोजक वैद्य रवीन्द्र गौतम, सह संयोजक वैद्य महेश प्रकाश शर्मा एवं उपाध्यक्ष वैद्य जगदीश प्रसाद खांडल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय चिकित्सा परंपरा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा समाज में स्वास्थ्य, सेवा और संस्कार की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
