By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: जवाई बांध जल समिति की बैठक, किसानों को खेती के लिए मिलेगा पर्याप्त पानी
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > Uncategorized > जवाई बांध जल समिति की बैठक, किसानों को खेती के लिए मिलेगा पर्याप्त पानी
Uncategorizedखेलतकनीकीपर्यावरणभारत समाचारभोजन & जीवनशैलीमनोरंजनराजस्थान समाचार

जवाई बांध जल समिति की बैठक, किसानों को खेती के लिए मिलेगा पर्याप्त पानी

Rajesh Kumawat
Last updated: October 4, 2025 3:42 pm
Rajesh Kumawat Published October 4, 2025
Share
SHARE

दीपक शर्मा, indireporter.com

हिंदी न्यूज़ indireporter.com न्यूज वेबसाइट की खबर का असर, जवाई डैम से सिंचाई के लिए 4900 व
पेयजल के लिए मिलेगा 2917 एमसीएफटी पानी मिलेगा
जवाई बांध जल वितरण समिति की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ निर्णय ,सभी ने हर्ष व्यक्त किया

पाली/जवाई बांध से रबी फसल सन् 2025-26 के लिये सिंचित क्षेत्र में नहरी पानी व पेयजल पानी के आंवटन के लिये जल वितरण उपयोगिता समिति की बैठक संभागीय आयुक्त जोधपुर डॉ. प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को जवाई बांध विश्राम गृह में आयोजित की गई । बैठक में इस अवसर पर डॉ सिंह ने सिंचाई व पेयजल के लिए आवश्यक जानकारी लेकर चर्चा की। साथ ही सिंचाई व पेयजल के लिए जल वितरण को लेकर निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि इस बार इंद्रदेव की मेहबानी से जवाई डैम पानी से पूरी तक भरा गया था। इस कारण कई गेटों को खोलना पड़ा। अब बारिश का दौर थमने के बावजूद इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडारण है। जल वितरण समिति के समस्त लोगों की मौजूदगी में निर्णय लिया गया कि जालोर व पाली जिले में वर्ष 2025-26 की रबी फसल की सिंचाई के लिए 4900 एमसीएफटी पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इतनी मात्रा में वर्ष-2017 के बाद पहली बार सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह इस साल पेयजल के लिए भी 2917 एमसीएफटी पानी मिल सकेगा।
बैठक में मंत्री जोराराम कुमावत ने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि जल का संरक्षण व इसके दुरुपयोग न हो इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार प्रतिबद्ध है उन्होंने सिंचाई के लिए व पीने के लिए पानी की आवश्यकता के बारे में सभी का पक्ष सुना। बैठक में सभी की सहमति से ये निर्णय लिया गया की जवाई बांध के 7817 एमसीएफटी पानी में से 4900 एमसीएफटी सिंचाई के लिए व पीने के लिए 2917 एमसीएफटी पानी 30 सितंबर-2026 तक दिया जाएगा। यह पानी पेयजल की आवश्यकताओं को पूर्ण कर पाएगा और इससे पेयजल की भी समस्या नहीं आएगी । इस के लिए विभागीय अधिकारियों से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि इस बार कुल 57 गांवों यानी पाली जिले के सुमेरपुर ब्लॉक के 33 व जालोर जिले के आहोर ब्लॉक के 24 गांवों के 38600 कृषक परिवार लाभांवित होंगे। इस पानी से 38671 हैक्टयेर सिंचाई योग्य भूमि पर रबि की फसलें बोई जा सकेंगी। सर्वसम्मति से हुए निर्णय पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया ।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर बैठक में जालौर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी, आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, सम्भागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह, जिला कलेक्टर पाली लक्ष्मीनारायण मंत्री,
पुलिस अधीक्षक पाली आदर्श सिधू, जालोरके कलेक्टर व एसपी ,प्रक्षि शु आई ए एस बिरजू गोपाल , बाली एडीएम, शैलेंद्र सिंह, उपखंड अधिकारी, सुमेरपुर कालूराम कुम्हार, एस ई जल संसाधन पाली रामनारायण चौधरी ,एस ई जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी पाली मनीष माथुर, एक्सन पीएचईडी कानसिंह ,कृषि ,व अन्य
जयेंद्र सिंह गलथनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि ,अधिकारी, किसान व अन्य मौजूद रहे। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन की सभी व्यस्थायें चाक चौबंद रही।

You Might Also Like

हनुमान चलीसा का पाठ पढ़कर किया विसर्जन, निकली यत्रा

सरकार की गलत नीतियों से रोडवेज हुई बर्बाद, कर्मचारियों को नहीं मिलती पर्याप्त सुविधाएं : एम एल यादव

राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाईज यूनियन – एटक रोडवेज कामगारों ने प्रदेश स्तरीय विशाल धरना! दिया।

खंडेलवाल वैश्य समाज के उद्गम स्थल खण्डेला गांव से ” भारत रथ यात्रा ” शुरू

श्रमिकों कि हालत खराब, PUCL ने प्रशासन को कराया अवगत

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Uncategorizedखेलधार्मिक समाचारयात्रा

मोहर्रम के अवसर पर कत्ल की रात, मुस्लिम युवाओं में दिखाएं करतब

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat July 6, 2025
दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान नामोनिशान मिटाने के लिए नीम करोली बाबा मंदिर में हुआ अनुष्ठान
महिला डॉक्टर से रेप के बाद हत्या, अपराधियों को फांसी देने की मांग. बंगाल सहित पूरे देश भर में विरोध प्रदर्शन
भारत विकास परिषद की ओर से छात्रों का अभिनंदन
राज्यसभा में भाजपा बहुमत से दूर, कैसे होंगे बिल पास!

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?