Pramod joshi, indireporter.com
अयोध्या रामलला मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी,
अंतरराष्ट्रीय आंतरीकवादी संगठन ‘जैश ए मोहम्मद’ का धमकी भरा ऑडियो वायरल
अयोध्या के नवनिर्मित रामलला मंदिर को बम से उड़ाने की एक बार फिर धमकी मिली,
इस बार धमकी अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने दी।
रामलला मंदिर को बम से उड़ने की धमकी का इसका एक ऑडियो वायरल होने के बाद संपूर्ण अयोध्या में अलर्ट जारी किया गया है।
अयोध्या स्थित रामलला मंदिर को बम से उड़ने की धमकी पहले भी कई बार मिली चुकि है, इससे पहले अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन ‘जैश ए मोहम्मद’ ने 2005 में भी राम जन्म भूमि परिसर में हमला कर चुका है।
आतंकवादी आमिर नामक जैश ए मोहम्मद के आतंकवादी को कहते ऑडियो में कहते हुए सुना जा रहा है, कि बाबरी मस्जिद को तोड़कर राम मंदिर बनाया है, अब इसे बम से उड़ा दिया जाएगा, आंतकी कह रहा है, कि हमारे तीन साथी कुर्बान हुए हैं मंदिर को गिराना ही होगा।
इस इस ऑडियो मैसेज के बाद अलर्ट के साथ ही सरकारी सुरक्षा एजेंसियां ऑडियो की जांच कर रही है।
संपूर्ण अयोध्या में रामलला मंदिर, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, सहित सभी प्रमुख जगहों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आने – जाने वाले यात्रियों को गहन जांच के बाद ही दर्शन के लिए अनुमति दी जा रही है।
