मनीष गुर्जर, indireporter.com
पिता को कैंसर, बेटे इंद्राज ने जेईएन भर्ती परीक्षा में टॉप किया शाहपुरा । ढाणी छाजूवाला निवासी इंद्राज सैनी ने राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) परीक्षा में प्रथम रैंक हासिल की। इंद्राज शाहपुरा परिषद के वार्ड 22 के रहने वाले हैं। उन्होंने यह सफलता चार साल की मेहनत के बाद पाई। बताया कि पिता मालीराम सैनी को चार साल से कैंसर है। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और सफलता प्राप्त की। पिता, मां सरिता, बड़े भाई लीलाराम सैनी और बिजली निगम में एईएन पद पर कार्यरत जीजा बसंत कुमार ने पढ़ाई में सहयोग किया। इंद्राज की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इंद्राज की बड़ी बहन पुष्पा सैनी टीचर है। परीक्षा 25 पदों पर हुई थी।
