विश्व हिंदू परिषद की ओर से
मोहन कुमावत, indireporter. Com
संगठित हिंसा के विरोध में किशनगढ़ बंद रहा सफल
विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में सकल हिंदू समाज का विरोध प्रदर्शन
दलित परिवार पर समुदाय विशेष के लोगों द्वारा हमले का किया गया विरोध
किशनगढ़ , पिछले कुछ महिनों से गेगल थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित बबाईचा गांव में समुदाय विशेष के लोगों द्वारा भय और आतंक का वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है, मुस्लिम 55% से अधिक जनसंख्या होने के बल पर गांव में हिंदू लोग इस भीड़ के निशाने पर है। इसी संगठित हिंसा के विरोध में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में सकल हिंदू समाज द्वारा किशनगढ़ बंद का आव्हान किया गया, जिसे पूरे किशनगढ़ के व्यापारियों का समर्थन प्राप्त हुआ
ताजा प्रकरण और बंद के विषय में अधिक जानकारी देते हुए विहिप के जिला सचिव श्याम सोनी ने बताया कि सोमवार को बबाइचा निवासी नरेश फुलवारी के परिवार को मुस्लिम गुंडों द्वारा केवल इसलिए निशाना बनाया गया कि, उसकी डीपी पर गर्व से कहो हिंदू हैं, तथा धर्मो रक्षति रक्षितः जैसे वाक्य लिखे हुए थे। समुदाय विशेष द्वारा उन्हें यह कह कर प्रताड़ित किया जाता रहा है की तुम अछूत हो। इसके बावजूद जब नरेश ने उनकी बात नहीं मानी तो पहले उनके घरों पर कश्मीर घाटी की तरह ही पत्थरबाजी की गई बाद में 7-8 मुस्लिम लोगो द्वारा गाली-गलोज और माता-पिता तथा बहिन के साथ मारपीट की गई। साथ पीड़ित की जेबों से 2000 रुपए की राशि भी लूटकर ले गए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इन घटनाओं को प्रशासन और हिंदू समाज समान्य मानकर नजरंदाज नहीं करें और प्रशासन गंभीरता पूर्वक कार्यवाही करें इसी उद्देश्य से आज किशनगढ़ बंद का आव्हान किया गया।
