शिव वर्मा , indireporter.com
भारत के साथ व्यापार और रेल बंद..लेकिन समझौता एक्सप्रेस के 21 कोच वापस नहीं कर रहा पाकिस्तान
जोधपुर, अगस्त 2019 में भारत ने जम्मू कश्मीर में लागू अनुच्छेद 370 खत्म कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापारिक समझौते तोड़ने के अलावा समझौता एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया था। तब से ट्रेन के 21 कोच पाकिस्तान में ही फंसे हैं।
आर्थिक कंगाली के लिए दुनिया भर में बदनाम पड़ोसी देश पाकिस्तान भारतीय रेलवे के 21 कोच दबाए बैठा है।
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस बंद कर दी थी, लेकिन भारत समझौता एक्सप्रेस व एक मालगाड़ी के समेत कुल 21 कोच अब भी पाकिस्तान में ही हैं। इनमें कुछ कोच की हालत तो अब बहुत खराब हो गई है, रेल कोच का इस्तेमाल कंगाल पाकिस्तान अपनी रेलों में कर रहा है।
अटारी रेलवे स्टेशन के मास्टर और चीफ एरिया मैनेजर त्रिलोक सिंह का कहना है, कि छह साल में कई बार रिमाइंडर नोट दिए जाने के बाद भी पाकिस्तान भारतीय समझौता एक्सप्रेस के कोच वापस नहीं कर रहा है।
भारत की ओर से इन्हें कई बार लौटाने के बारे में लिखा जा चुका है। मगर अपनी बदहाली की वजह से पाकिस्तान इन कोच को वापस करने को तैयार ही नहीं है।
पाकिस्तान को भी मालूम है कि अगर उसे अपने देश में 21 रेल के डिब्बे तैयार करने हों तो इस पर करोड़ों रुपये खर्च होंगे। ऐसे में वह भारतीय रेल डिब्बों को अपनी जागीर समझ कर पाकिस्तानी जनता के लिए उपयोग कर रहा है।
