राजेश कुमावत, indireporter.com
कारगिल विजय दिवस की 25वी वर्षगाठ की पूर्व संध्या पर विशाल जागरण रैली
भारतीय जनता युवा मोर्चा जयपुर शहर द्वारा विशाल मशाल जुलूस व तिरंगा रैली का आयोजन
जयपुर सावन की रिमझिम बरसात के बीच प्रदेश भाजपा कार्यालय से हजारों कार्यकर्ता एक हाथ में तिरंगा दूसरे हाथ में मशाल लेकर निकले, जुलूस सरदार पटेल मार्ग, सहकार सर्कल, भवानी सिंह रोड, अंबेडकर सर्किल, जनपथ, होता हुआ देशभक्ति तारों के बीच अमर जवान ज्योति पहुंचा। देशभक्ति तारों के बीच शहीदों को याद करते हुए, अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राजस्थान प्रभारी नेहा जोशी, मुकेश पारीक मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ, जितेंद्र गोठवाल ,पूजा कपिल, अंकित चीची, सुरेंद्र सिंह सूर्यवंशी सहित जयपुर शहर के जनप्रतिनिधि मोजूद रहें।
