राजेश कुमावत, indireporter.com
सीकर, राजस्थान के प्रमुख संत रेवासा पीठ के राघवाचार्य जी महाराज का आज तडके हार्टअटैक होने से निधन हो गया।
रैवासा पीठाधीश्वर राघवाचार्य महाराज का निधन होने संपूर्ण संत समाज में शोक की लहर
राघवाचार्य जी महाराज को शुक्रवार सुबह स्नान करते समय पड़ा दिल का दौरा,
तुरंत ही लाया गया सीकर अस्पताल,
अस्पताल में ईलाज के दौरान चिकित्सकों ने की निधन की पुष्टि,
रैवासा पीठाधीश्वर पूज्य संत श्री श्री 1008 राघवाचार्य जी महाराज के देवलोकगमन का दुखद समाचार।
श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए चले आंदोलन से उनका गहरा जुड़ाव रहा। इस निमित्त वे जेल भी गए।
संस्कृत भाषा और वेद-वेदांग के वे उच्च कोटि के विद्वान थे ।
धर्म-अध्यात्म के साथ-साथ समाज हित से जुड़े कार्यों के लिए आजीवन समर्पित रहे ।
आध्यात्मिक मूल्यों के जागरण और सांस्कृतिक शिक्षा के क्षेत्र में उनका अमूल्य योगदान रहा।
बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं भक्त भी पहुंच रहे हैं रैवासा।
संत शिरोमणि राघवाचार्य जी महाराज का की देह आज ही होगी पंचतत्वों में विलीन
