राजेश कुमावत, indireporter.com
पेरिस पैरालंपिक में जयपुर की अवनी ने गोल्ड और मोना ने ब्रोंज मेडल जीता
पेरिस पैरालिंपिक में भारत ने शुक्रवार को जीते आज दो पदक
जयपुर की अवनी लेखरा और मोना अग्रवाल ने आर-2 महिला 10 एम एयर राइफल एसएच-1 में गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीत कर भारत का नाम रोशन किया।
फाइनल राउंड में अवनी लेखरा पहले और मोना अग्रवाल तीसरे नंबर पर रहीं।
गोल्ड पर निशाना साधने वाली अवनी ने अपना ही पैरालिंपिक रिकॉर्ड भी तोड़ा और मोना अग्रवाल ने पहली बार अंतर्राष्ट्रीय मेडल जीता।
टोक्यो पैरालिंपिक में अवनी लेखरा ने 249.6 पॉइंट हासिल कर पैरालिंपिक रिकॉर्ड बनाया था।
इस बार 249.7 पॉइंट हासिल कर एक नया रिकॉर्ड बनाया।
कोरिया की युनरी ली को सिल्वर मिला, उनका स्कोर 246.8 रहा।
मोना अग्रवाल ने 228.7 के स्कोर कर मेडल जीता।
इससे पहले क्वालिफिकेशन राउंड में अवनी 625.8 पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर रही थीं।
वहीं, मोना अग्रवाल 623.1 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर रही थीं।
