राजेश कुमावत, indireporter.com
RBI ने बंद कर दी छोटे नोटों की छपाई, 10, 20 और 50 के नोट बाजार से हो रहे गायब।
RBI ने बंद कर दी छपाई, कांग्रेस ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखी चिट्ठ
भारतीय बाजारों में 10, 20 और 50 के नोटों की कमी के चलते ग्रामीण ही नहीं शहरी लोग भी परेशान हो रहे है, गरीबों पर सबसे ज्यादा असर दिख रहा है। ये बात कांग्रेस के सांसद मणिकम टैगोर ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखे पत्र में कही है। उन्होंने वित्त मंत्री से 3 मांगे भी की है।
मणिकम ने कहा कि सरकार द्वारा डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने की बात तो समझ आती है, लेकिन छोटे नोट बंद करना कहीं से भी ठीक नहीं है। इसके चलते हर रोज नोटों के जरिए छोटी पेमेंट करने वाले लोग प्रभावित हो रहे हैं। जो लोग डिजिटल ट्रांजेक्शन नहीं करते या ग्रामीण लोगों को इससे काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेस नेता ने वित्त मंत्री से मांग की कि वो आरबीआई को छोटे नोटों की छपाई फिर शुरू करने का निर्देश दे।
ये भी सुनिश्चित किया जाए कि नोटों की आपूर्ति इतनी है कि वो लोगों की डिमांड पूरी कर पाए।
वहीं, मणिकम ने गांवों में डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर देने की भी बात कही।
कांग्रेस नेता ने कहा कि दिहाड़ी मजदूर, रेहड़ी पटरी वाले लोग खाली कैश पर निर्भर होते हैं, इसके चलते उन्हें मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
