राजेश कुमावत, indireporter.com
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का राज्य भर में प्रदर्शन
जयपुर राजस्थान विधानसभा में भाजपा सरकार के मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा देश की पूर्व प्रधानमंत्री आपकी दादी इंदिरा गॉंधी का नाम लेकर अमर्यादित टिप्पणी करने के विरोध में एवं मंत्री के आचरण का विरोध कर रहे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित छ: विधायकों का विधानसभा से निलम्बन करने के विरोध में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भाजपा सरकार के विरूद्ध विरोध-प्रदर्शन पुतले जलाए।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि विधानसभा में भाजपा सरकार के मंत्री अविनाश गहलोत ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंदिरा गॉंधी को विधानसभा में चर्चा के दौरान "आपकी दादी इंदिरा गांधी" कहा था, जिसका विरोध करने पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित छ: विधायकों को विधानसभा सत्र से निलम्बित किया गया।
कांग्रेस के विधायकगण विधानसभा में पूरी रात लगातार धरने पर बैठे रहे, इस घटनाक्रम के विरोध में भाजपा सरकार के मंत्री से माफी की मांग करने तथा कांग्रेस विधायकों का निलम्बन समाप्त करने की मांग को लेकर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा भाजपा सरकार के विरूद्ध विरोध-प्रदर्शन आयोजित किये गये जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेता शामिल रहे।
जयपुर कांग्रेस कमेटी द्वारा र तिवारी के नेतृत्व में चांदपोल संजय सर्किल पर विरोध दर्शन किया गया
