दीपक शर्मा, indireporter.com
पाली। सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 4:00 बजे तक बारिश का दौर जारी रहा, बरसात में शहर की सबसे बड़ी पानी की बांडी नदी रपट के नीचे चल रही है, पानी के भाव के साथ मछलियां भी बेहतर आ रही है कुछ मांसाहारी लोग प्रशासन की लापरवाही के कारण बच्चे मछली पकड़ रहे हैं, बहती नदी में खतरनाक तरीके से मछलियां पकड़ रहे हैं, कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
जल क्षेत्र में अवैध तरीके से मछली पकड़ने वाले पर नहीं कोई रोक-टोक करने वाला और नहीं कोई ट्रैफिक पुलिस नजर नहीं आ रही, एक और रपट पर ट्रैफिक भी चल रहा है, पिछले वर्ष बाढ़ आने पर एक युवक ऐसे ही नदी में बह गया था।
शुक्रवार को पूरे दिन मौसम झमाझम रहा, रिमझिम बारिश से गलियों में पानी भर गया। पाली शहर की लाइफलाइन कहीं जाने वाली जवाई बांध में 24 पॉइंट 50 फुट से ऊपर पानी आ चुका है , लाखोटिया तालाब पहले से ही लबालब है, हेमावास बांध मे लगभग 22 फुट से ऊपर पानी आ चुका है, 6 महीने के पीने के पानी की व्यवस्था हो चुकी है।
