राजेश कुमावत, indireporter.com
प्रदेश में खुशी की लहर
अच्छी बारिश से बीसलपुर बांध व नवनेरा बैराज भरे, गेट खोले गए
बीसलपुर बांध के गेट खोल दिए गए हैं। 21 साल में यह पहली बार हुआ है कि जुलाई में ही बीसलपुर बांध भर गया है। यह बांध परियोजना जयपुर, अजमेर, टोंक के करीब एक करोड़ आबादी को पेयजल के लिए पानी उपलब्ध कराती है। साथ ही, टोंक जिले के 256 गांवों में 81 हजार 800 हैक्टेयर भूमि के लिए सिंचाई के लिए पानी भी उपलब्ध कराया जाता है।
अच्छी बारिश के कारण नवनेरा बैराज बैराज भर चुका है और इसके गेट भी खोल दिए गए हैं। इससे अपस्ट्रीम में कालीसिंध नदी के आस-पास कुंओं और भूजल के स्तर में वृद्धि होगी।
