अमृत,indireporter.com
जयपुर सेंट्रल पार्क में विशाल योग शिविर
जयपुर। आरोग्य भारती जयपुर के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व विशेष कार्यक्रम के रूप में एक विशाल योग शिविर का गुरुवार को आयोजन किया।
विशाल योग शिविर का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। आयोजकों ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की है।
योग शिविर में मुख्य प्रवासी अधिकारी के रूप में अखिल भारतीय अधिकारी एवं प्रचारक संजीवन कुमार उपस्थित रहें। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में हवामहल विधानसभा के विधायक बालमुकुंद आचार्य कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए।
आरोग्य भारती अधिकारी एवं प्रचारक संजीवन कुमार ने बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। इसी उद्देश्य के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक योग का संदेश पहुंचाने के लिए इस विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम संयोजक ज्योति खंडेलवाल “पूर्व महापौर” ने कहां की जयपुर के हृदय स्थल सेंट्रल पार्क में योग शिविर की शुरुआत लगभग 20 वर्ष पूर्व भाजपा की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं जयपुर विकास प्राधिकरण के तत्कालीन आयुक्त जगदीश चंद्र कातिल के प्रयासों से योग शिविर का शुभारंभ हुआ था, जो अब तक निरंतर चल रहा है। अब समय की आवश्यकता को देखते हुए सेंट्रल पार्क में योग शिविर के लिए स्थाई पंडाल बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर योग को जन-जन तक पहुंचाने एवं प्रचार प्रचार में सहयोग करने वाले महानुभावों का भी सम्मान किया गया।
