राजेश कुमावत, indireporter.com
मनु भाकर एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर दी बधाई
भारतीय खेल जगत हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया, पूरे देश में खुशी का माहौल
जयपुर, 30 जुलाई। पेरिस ओलंपिक में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर एवं सरबजोत सिंह को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीत कर दुनिया में भारत का नाम रोशन किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि मनु भाकर एक ही ओलम्पिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गई हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पूरा देश गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश खेल क्षेत्र में प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है और नारी शक्ति खेलों में अपना परचम लहरा रही है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को पेरिस ओलम्पिक में मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया है। इससे पहले रविवार को मनु भाकर ने व्यक्तिगत महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में अपना पहला कांस्य पदक और इस ओलंपिक में भारत का पहला पदक जीता था।