By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: 21 जिले, 5000 घोष वादक, जोधपुर में ऐतिहासिक पथ संचलन, RSS प्रमुख का भव्य स्वागत
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > Uncategorized > 21 जिले, 5000 घोष वादक, जोधपुर में ऐतिहासिक पथ संचलन, RSS प्रमुख का भव्य स्वागत
Uncategorized

21 जिले, 5000 घोष वादक, जोधपुर में ऐतिहासिक पथ संचलन, RSS प्रमुख का भव्य स्वागत

Rajesh Kumawat
Last updated: November 14, 2026 1:40 pm
Rajesh Kumawat Published November 14, 2026
Share
SHARE

शिव वर्मा indireporter.com

संघ के घोष से गूंज उठा जोधपुर

21 जिलों के हजारों घोष वादकों ने निकाला पथ संचलन

सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने किया संचलन का निरीक्षण

जोधपुर, 14 नवंबर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के चार दिवसीय प्रांत स्तरीय घोष शिविर ‘मरु निनाद-2026’ के तीसरे दिन शिविरार्थी घोष वादकों ने जोधपुर शहर में ऐतिहासिक पथ संचलन निकाला गया ।इस दौरान जोधपुर प्रांत के 21 जिलों से आए 5000 घोष वादकों ने अपनी कला का नमूना पेश करते हुए शहरवासियों को मंत्र मुग्ध कर दिया ।इससे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज 14 नवंबर 2026 दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे ।

म फ्लाइट द्वारा जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहाँ संघ के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से वे सीधे लूणी क्षेत्र के शिकारपुरा स्थित श्री राजाराम आश्रम के लिए रवाना हुए। वहां पहुंचने पर उन्होंने संत श्री राजाराम जी महाराज की समाधि/प्रतिमा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम के गादीपति महंत श्री दयाराम जी महाराज ने डॉ. भागवत का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उन्हें स्मृति चिह्न (गौ माता की प्रतिमा) भेंट कर सम्मानित किया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में क्षेत्र प्रचारक श्री निंबाराम जी, प्रान्त प्रचारक श्री विजयानंद जी, प्रान्त सह प्रचारक श्री राजेश जी, क्षेत्र कार्यवाह श्री जसवंत जी खत्री, प्रान्त संघचालक श्री हरदयाल जी वर्मा, आश्रम ट्रस्ट मंत्री श्री जोगाराम जी पटेल सहित आश्रम ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारी एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के चार दिवसीय प्रांत स्तरीय घोष शिविर ‘मरु निनाद-2026’ के तहत शनिवार शाम जोधपुर शहर में भव्य घोष संचलन निकाला गया. ये संचलन तीन अलग अलग स्थानों से शाम को ठीक 4 बजे से निकाला गया. शहर के तीन अलग-अलग स्थानों से निकलने वाले संचलनों के स्वागत के लिए प्रमुख चौराहों को आकर्षक ढंग से सजाया गया. इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने जालोरी गेट चौराहे पर घोष संचलन का निरीक्षण किया और संचलन कर रहे घोष वादकों स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की .जालोरी गेट चौराहे पर मरुधरा मातृशक्ति मंच की ओर से पथ संचलन का विशेष स्वागत किया गया. यहां राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने मारवाड़ की संस्कृति और परंपराओं की झलक प्रस्तुत की . इस आयोजन में कुछ बहनें नवदुर्गा के स्वरूप में नजर आईं . 51 बहनें सिर पर कलश धारण कर स्वागत किया, जबकि 51 बहनों ने आरती की थाल सजाकर संचलन का अभिनंदन किया. संचलन के दौरान अहिल्याबाई होल्कर, रानी लक्ष्मीबाई और रानी अब्बक्का के वेश में सजी महिलाएं भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं.रेलवे स्टेशन चौराहे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी की ओर से स्वामी विवेकानंद के स्वरूप में संचलन का स्वागत किया गया . सहकारी बाजार के सामने सेवा भारती और रणछोड़ मंदिर के सामने विभिन्न अखाड़ों की ओर से संचलन का अभिनंदन किया गया.गांधी मैदान से निकलने वाले संचलन का सी रोड पर दिव्यांग प्रतिभाओं की ओर से स्वागत हुआ. जलजोग चौराहे को लघु उद्योग भारती की ओर से आकर्षक रूप से सजाया गया है. यहां शहर के उद्योगपतियों ने पुष्प वर्षा कर संचलन का स्वागत किया इसके अलावा 12वीं रोड चौराहे पर बीजेपी और आखलिया चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद की ओर से स्वागत की तैयारियां की गई हैं.विभिन्न समाजों जैसे माहेश्वरी समाज, प्रजापति समाज, ब्राह्मण समाज, जैन समाज , अग्रवाल समाज, सैन समाज, पीपा क्षत्रिय समाज ,राजपूत समाज ,विश्नोई समाज, जाट समाज, मेघवाल समाज आदि ने भी संचलन का अलग अलग स्थानों पर विभिन्न समितियों के माध्यम से भव्य स्वागत किया । विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों ने संचलन का ऐतिहासिक स्वागत किया ।डॉ मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों के साथ किया दोपहर का भोजनशिकारपुरा स्थित राजाराम आश्रम पहुंचने के पश्चात डॉ भागवत ने शिविरार्थियों से संवाद किया । उन्होंने दोपहर का भोजन भी स्वयंसेवको यानी शिविरार्थियों के साथ ही किया । दोपहर के भोजन में हलवा, गट्टे की सब्जी, हरि सब्जी, रोटी और रायता परोसा गया । स्वादिष्ट जोधपुरी गट्टे की सब्जी विशेष रूप से पसंद की गई ।15 नवंबर को होगा शिविर का समापनप्रांत संघचालक हरदयाल वर्मा के अनुसार, घोष वर्ग का समापन 15 नवंबर को श्री राजाराम आश्रम में होगा. समापन समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और जनसमूह को संबोधित करेंगे. इसके पश्चात सामूहिक सामाजिक भोज होगा . इस सामूहिक भोज में 5000 शिविरार्थी स्वयंसेवकों के साथ उनके घरवाले व जोधपुर प्रांत के स्वंयसेवक परिवार के साथ सम्मिलित होंगे .इस सामूहिक भोज के लिए बीस हजार (20000) से अधिक लोगों हेतु पकवान हलवाइयों की बड़ी टीम तैयार कर रही है7 से 80 वर्ष तक के स्वयंसेवकों ने किया घोष वादन पथ संचलन में 7 से 80 तक के स्वयंसेवकों ने घोष वादन करते हुए संचलन किया ।75 वर्ष के बाली से आए स्वयंसेवक ने जोश के साथ पणव का वादन किया । इसी प्रकार छोटे स्वयंसेवकों ने घोष के वाद्य आनक, पणव, झांझ , झल्लरी , वंशी,वेणु , मधुरिका, तुरी, घंटी सहित अन्य प्रकार के वाद्यों का वादन किया।

You Might Also Like

शिक्षा संकुल विवेकानंद मिलन ने अन्नकूट समारोह, हजारों लोगों ने पाई प्रसादी

जयपुर के रामलीला मैदान पर भव्य रामलीला का मंचन, कृष्ण की नगरी मथुरा से आएंगे रामलीला के कलाकार

सेहत, स्वाद और शुद्धता की नई पहचान: ‘श्री नाथ मसाला एवं अनाज भण्डार

मोती डूंगरी श्री गणेश मंदिर में जन्मोत्सव की धूम, 7 सितंबर से रोजाना होंगे धर्मिक कार्यक्रम

मामाजी मंदिर मेले में किसानों की महापंचायत,अपना हक लेकर रहेंगे

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
अपराध समाचारराजस्थान समाचारसकारात्मक खबर

गाँव के विकास के लिए पैसे की कमी नहीं, भ्रष्टाचार ना तो मैं करता हूं, ना ही करने दूंगा : गृह राज्य मंत्री

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat September 24, 2024
करणाराम भील के नाम से कांपता था पाकिस्तान! 37 साल से हैं, “सर की तलाश”
स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़, मसालों में रासायनिक कलर
विधानसभा में सभी विधायकों के लिए प्रशिक्षण शिविर अनिवार्य, सदन में नींद लेना एवं धूम्रपान करना माना
आसींद के भ्रष्ट पटवारी प्रदीप यादव रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?