राजेश कुमावत ,indireporter.com
मोती डूंगरी गणेश जन्मोत्सव 14 सितंबर को, 7 से 15 सितंबर तक होंगे विविध धार्मिक आयोजन
कलश यात्रा से होगी शुरुआत, 15 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा से समापन
जयपुर। भगवान श्रीगणेश जी महाराज विराजमान मोती डूंगरी का जन्मोत्सव श्रीगणेश चतुर्थी दिनांक 14 सितंबर 2026, सोमवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर प्रन्यास, मन्दिर श्री गणेशजी, मोती डूंगरी की ओर से पत्रकार वार्ता कर कार्यक्रमों की जानकारी दी गई है।
जन्मोत्सव महोत्सव 7 सितंबर से शुरू होगा जो 15 सितंबर तक चलेगा।
कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे :
1. 07 सितम्बर, 2026 सोमवार – कलश यात्रा एवं जलाभिषेक प्रातः 9 बजे
2. 08 सितम्बर, 2026 मंगलवार – पुष्य नक्षत्र पंचामृत अभिषेक प्रातः 8.00 बजे, विशेष केले की झांकी एवं ध्रुपद गायन सांय 6 बजे एवं छप्पन भोग की झांकी
3. 09 सितम्बर, 2026 बुधवार – मोदकों की झांकी प्रातः 5.00 बजे। सुगम संगीत सांय 6.00 बजे।
4. 10 सितम्बर, 2026 गुरुवार – भगवान श्री के फलों की झांकी एवं कथक नृत्य सांय 6.00 बजे।
5. 11 सितम्बर, 2026 शुक्रवार – भगवान श्री के सब्जियों की झांकी एवं कथक नृत्य सांय 6.00 बजे।
6. 12 सितम्बर, 2026 शनिवार – भगवान श्री के फूलों की झांकी एवं कथक नृत्य सांय 6.00 बजे।
7. 13 सितम्बर, 2026 रविवार – मेंहदी पूजन एवं सिंजारा सांय 6.30 बजे। सिंजारे पर चांदी के सिंहासन पर विराजेंगे गणपति, स्वर्ण मुकुट धारण करेंगे।
8. 14 सितम्बर, 2026 सोमवार – जन्मोत्सव दर्शन।
9. 15 सितम्बर, 2026 मंगलवार को भव्य शोभायात्रा सांय 4.00 बजे निकाली जाएगी।
जयपुर: मोती डूंगरी गणेश जी का जन्मोत्सव 14 सितंबर को। 7 सितंबर को कलश यात्रा से होंगे कार्यक्रम शुरू। केले, मोदक, फल-सब्जियों की विशेष झांकियां सजेंगी। 13 को सिंजारा, चांदी के सिंहासन पर विराजेंगे गणपति। 15 को भव्य शोभायात्र
- मोती डूंगरी में गणेश जन्मोत्सव की धूम: 7 से 15 सितंबर तक विशेष झांकियां
- 14 को मनाया जाएगा मोती डूंगरी गणेश जन्मोत्सव, कलश यात्रा से होगी शुरुआत
- मोती डूंगरी मंदिर: गणपति को लगेगा केले, मोदक और फलों का भोग, 15 को शोभायात्रा
