दीपक शर्मा, indireporter.com
पाली । ऊर्जा मंत्री हीरालाल नगर का पाली शहर पहुंचे पहुंचने पर स्थानीय सर्किट हाउस में भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी पूर्व सभापति महेंद्र बोरा वह बिजली विभाग के अधिकारियों ने मंत्री हीरालाल नागर का स्वागत किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने पाली जिल में बिजली कटौती एवं रोड लाइट से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया।
पाली जिले में बिजली से संबंधित कई समस्याओं को लेकर बिजली मंत्री हीरालाल नागर ने तुरंत ही बिजली अधिकारियों के साथ समन्वय में बैठक शुरू की अब बिजली विभाग की समस्याओं के निपटारे के लिए एवं पाली शहर में पर्याप्त बिजली के लिए अधिकारियों को तुरंत निर्देश दिए।
शहर में आए दिन रोड लाइट बंद रहती है, जिससे शहर वासियों में आक्रोश फैला है, शहर में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है, खासकर मरुधर नगर, टैगोर नगर, सुभाष सर्किल, रेलवे ब्रिज के ऊपर, हाउसिंग बोर्ड रोड, सहित कई वार्डों में अंधेरा छाया रहता है।
मुख्य सड़क पर गैस पाइपलाइन खुदी होने के कारण कई वाहन चालक गिर कर घायल हो चुके हैं। भाजपा नेता बहादुर सिंह राठौड़ ने बताया कि कई बार नगर निगम को सूचित कर दिया है, परंतु कोई असर नहीं हो रहा है इससे क्षेत् के मूल निवासी में आक्रोश फैला हुआ है रेलवे माल गोदाम के पास मिल क्षेत्र इत्यादि में अधिकतर रोड लाइट बंद रहने के कारण रात्रि को आवारा कुत्तों काटने का भी डर रहता है।
