दीपक शर्मा,indireporter.com
पाली क्रीड़ा भारती द्वारा पाली शहर में अलग अलग स्थानों पर लगेगा योग शिविर
पाली क्रीड़ा भारती के निःशुल्क योग शिविर विषय को लेकर लोढ़ा बाल निकेतन में क्रीड़ा भारती कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पाली शहर में पांच स्थानों पर कल दिनांक 16.6.2026 से 20.6. 2026 तक नि:शुल्क योग शिविर लगाने का तय किया गया I सभी शिविरों के लिए समन्वयक के रूप में मुकेश बोहरा एवं मादाराम को नियुक्त किया। डॉ विजय, रणजीत जैन ,देवीलाल, डॉ गोविंद नारायण अरोड़ा,भरत कुमावत, अजय शर्मा, मोती सिंह राजपुरोहित, संदीप जैन नितिन सिंघवी योग शिक्षक योग सिखाने का कार्य करेंगे । जिला योग प्रमुख मुकेश बोहरा ने सभी शिविरों के लिए प्रभारी एवं सहयोगी के दायित्व के रूप में कार्य विभाजन किया हाउसिंग बोर्ड प्रभारी राज चौधरी, सहायक भवानी बालवंशी ,कुलदीप जोशी, नेहरू उद्यान गोविंद पवार, सहायक मानवेंद्र सिंह और हेमाराम,
राईको की ढाणी महादेव बगेची छोगाराम देवासी, सहायक संजय सेन,वीरेंद्र सिंह चौहान, टैगोर नगर ओंकारेश्वर महादेव मंदिर (शिव मंदिर) नरेश पांडे, सहायक, शैतान सिंह राठौड़ व पुष्पेंद्र डाबी, बांगड़ कॉलेज प्रियेश राजपुरोहित सहायक दिनेश त्रिवेदी, डॉक्टर अखिल व्यास शिविर का विधिवत संचालन करेंगे । बांगड़ कॉलेज शिविर आरोग्य भारती सहयोग से संचालित किया जाएगा । बैठक में बॉक्सिंग कोच दिलीप गहलोत और स्केटिंग कोच अजय शर्मा आप दोनों को जिला कलेक्टर द्वारा 26 जनवरी को खेलों के प्रति प्रशिक्षक के रूप में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया था । आप दोनों का माल्यार्पण कर बहुमान किया गया । बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लहरी दास वैष्णव, अनिल भण्डारी,कोषाध्यक्ष हेमशंकर शर्मा ,नगर अध्यक्ष लुंबा राम बी गहलोत द्वारा की गई । बैठक में सभी शिविर प्रभारी एवं सहायक और पीयूष दिनकर ,विक्रमादित्य सिंह चारण, जितेंद्र सिंह राजपुरोहित, ओम परमार जगदीश बिश्नोई,भरत शर्मा, पीयूष शर्मा, अजय वैष्णव, भंवर चौधरी,रसिया राम,सोहन शर्मा,झुंझार सिंह ,आशीष चौधरी, दुर्गा लाल,लक्षित शर्मा, समीर नरसिंहानी,जयप्रकाश, राकेश व्यास उपस्थित रहे ।
