राजेश कुमावत, indireporter.com
प्रदेश वरिष्ठ नागरिक संघ के तृतीय अखिल भारतीय अधिवेशन का समापन
बुजुर्गों से मिलते हैं संस्कार और अनुभव, इन्हीं अनुभवों का सरकारी योजनाओं की संरचना में मिलता है लाभ
वृद्ध जनों के लिए सरकारी घोषणाऐं धरातल पर उतरें इसके लिए सरकार कर रही है प्रयास
पीडब्ल्यूडी के सेवा ऐप और टूरिज्म ऐप की तरह वरिष्ठ जन के लिए भी फोनपे ऐप शीघ्र : दिया कुमारी उपमुख्यमंत्री राजस्थान सरकार
जयपुर, भारतीय मजदूर संघ की इकाई प्रदेश वरिष्ठ नागरिक समिती के तृतीय अखिल भारतीय अधिवेशन के समापन समारोह में गुरुवार को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। इस मौके पर दिया कुमारी ने संगठन की प्रशंसा करते हुए कहा कि संगठन के प्रयास से वृद्धजनों को स्वास्थ्य, पेंशन, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सरकार चाहती है की अंतिम पंक्ति के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए हम मिलकर प्रयास कर रहे हैं।
दिया कुमारी ने चिंता जताते हुए कहा कि परिवार छोटी इकाइयों में तब्दील हो रहे हैं, उसके लिए सरकार क्या करे कि परिवार टूटे नहीं और बुजुर्गों का साथ बना रहे। उस पर सरकार क्या कर सकती है, राजस्थान में अब डबल इंजन की सरकार है। केंद्र की योजनाओं को सही तरीके से लागू करते हुए हम बुजुर्गों की राय और मार्गदर्शन लेते रहते हैं। बजट में भी वृद्धजनों की राय-मशवरा लेकर कई योजनाएं बनाई गई हैं।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल और सम्मान पूर्वक जीवन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आयुष्मान योजना में मुफ्त इलाज, पोर्टल के माध्यम से पेंशन और लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। अटल पेंशन योजना, बचत योजना, वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना, वरिष्ठ नागरिक राष्ट्रीय पुरस्कार एवं राष्ट्रीय वयोश्री आदि योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में अंशुभाई दवे अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक परिसंघ, रविंद्र हिमते अखिल भारतीय मंत्री भारतीय मजदूर संघ, बसंत पिपलापुरे, चंद्रकांत देशपांडे, रवीरमण , मानक वरिष्ठ प्रचारक, जुगल किशोर, विद्याधर शर्मा प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक परिसंघ, मोहनलाल वर्मा महामंत्री, ज्ञान देव आहूजा पूर्व विधायक, सुरेश पाटोदिया समाजसेवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
