दीपक शर्मा, indireporter.com
बिजली विभाग में रिश्वत दो, तो नाजायज काम भी करंट की तरह दौड़ेगा
पाली : धन्नाराम कनिष्ठ अभियन्ता डिस्काम जवाली अतिरिक्त चार्ज डिस्काम रानी जिला पाली व ठेकेदार राम कुंवार गुर्जर एवं ठेकेदार सहायक महिपाल डुडी 0
6 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।ए.सी.बी. चौकी पाली प्रथम द्वारा आज कार्रवाई करते हुये धन्नाराम कनिष्ठ अभियन्ता डिस्काम जवाली अतिरिक्त चार्ज डिस्काम रानी जिला पाली व ठेकेदार रामकुंवार गुर्जर एवं ठेकेदार सहायक महिपाल डुडी को 6 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
ACB चौकी पाली प्रथम को एक शिकायत मिली कि , परिवादी द्वारा कृषि विद्युत कनेक्शन हेतु आवेदन कर बिजली विभाग की मांग पत्र अनुसार सम्पूर्ण राशि 29350 रूपये भर दिये जाने के उपरान्त उसके बेरे पर बिजली के पोल लगाने व तार खिचने की एवंज में कनिष्ठ अभियंता व ठेकेदार रामकुंवार उर्फ रामस्वरूप द्वारा ठेकेदार के सहायक के माध्यम से रिश्वत राशि 15000 की मांग कर परेशान कर रहा है।
एसीबी ने धन्नाराम पुत्र थानाराम जाति सिरवी निवासी सालरिया जिला पाली व ठेकेदार राम कुमार गुर्जर पुत्र छोटाराम गुर्जर जाति गुर्जर रजलानी जिला जोधपुर एवं ठेकेदार का सहायक महीपाल डूडी पुत्र गुमानराम जाति जाट निवासी रजलानी जिला जोधपुर को रिश्वत राशि 6,000 रूपये लेते हुए रंगे हाथो गिरफ़्तार किया गया है।
