राजेश कुमावत, indireporter.com
कोटपूतली बहरोड में आरोपी ललित कुमार यादव, (रीडर), कार्यालय उपखण्ड अधिकारी, बहरोड जिला कोटपूतली,
बहरोड़ एस.डी.एम. रामकिशोर मीणा के लिए 70 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों ACB ने गिरफ्तार किया।
जयपुर, ACB मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. एस.यू. द्वितीय, ईकाई द्वारा , गुरुवार को कार्यवाही करते हुये आरोपी ललित कुमार यादव (रीडर), कार्यालय उपखण्ड अधिकारी, बहरोड जिला कोटपूतली बहरोड द्वारा SDM रामकिशोर मीणा, बहरोड, जिला कोटपूतली-बहरोड के लिये उसके भूमि पर लघु ईट भट्टा लगाने के आदेश को रद्द करने के लिये 1 लाख रूपये की रिश्वत की मांगी, गुरुवार को 70 हजार रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
एसीबी जयपुर द्वितीय एवं अनिल कयाल उप महानिरीक्षक पुलिस के सुपरवीजन में ए.सी.बी. एस.यू. द्वितीय के प्रभारी अधिकारी महावीर प्रसाद के नेतृत्व में मय विजय सिंह, उप अधीक्षक पुलिस के ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी ललित कुमार यादव (रीडर), कार्यालय उपखण्ड अधिकारी, कोटपूतली बहरोड एस.डी.एम. रामकिशोर मीणा के लिए 70 हजार रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस-तृतीय राजेश कुमार सिंह के सुपरवीजन में आरोपियो से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
