राजेश कुमावत, indireporter.com
जयपुर, बकरा ईद मनाने के बाद 11 दोस्त गर्मी से राहत पाने के लिए टॉप स्थित बनास नदी पहुंचे नान बनास नदी में नहाने उतरे दोस्त एक-एक कर डूबते गए, जो बचाने गया वह भी डूब गया।
प्रारंभिक जानकारी एवं प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार जानकारी में सामने आया कि युवक गर्मी से राहत पाने के लिए नदी के किनारे नहाने उतरे थे, और डूबने लगे, बचाने के लिए करने लगे , इन्हें बचाने के लिए बाकी दोस्त भी नदी में उतर गए और वे भी डूबने लगे, इन युवाओं को तैरना नहीं आता था। डूबने वाले 8 दोस्त सभी की उम्र 25 से 30 साल है। तीन युवाओं का इलाज सआदत अस्पताल में चल रहा है।
शवों को सआदत हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है।
जिनकी मौत हुई
नौशाद (35) निवासी हसनपुरा,
कासिम निवासी हसनपुरा,
फरहान निवासी हसनपुरा रिजवान (26) निवासी घाटगेट,
नवाब खान (28) निवासी पानीपेच कच्ची बस्ती,
बल्लू निवासी घाटगेट, साजिद (20) निवासी पानीपेच कच्ची बस्ती,
नावेद (30) निवासी रामगंज बाजार
जिन्हें बचाया गया
शाहरुख (30) निवासी घाटगेट,
सलमान (26) निवासी घाटगेट,
समीर (32) निवासी घाटगेट।
