दीपक शर्मा, , indireporter.com
पाली। राजस्थान सरकार के मंत्री गौतम दक का पाली के बांगड़ अस्पताल में पहुंचने पर अधीक्षक डॉ एच एन चौधरी, प्रिंसिपल दिलीप सिंह चौहान, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी पूर्व सभापति महेंद्र बोरा नारायण सिंह कुमावत, सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
मंत्री गौतम दक, पाली में नेत्रदान व देहदान के जैसे सामाजिक कार्यों को प्रोत्साहन करने के लिए कार्यक्रम में आए हैं।
आगामी अगस्त माह में लोक देवता बाबा रामदेव की समाधि स्थल “रामदेवरा” में लगने वाले विशाल मेडिकल कैंप को सफल बनाने के लिए जन जागरण का काम भी कर रहे हैं।
बाबा रामदेव समाधि स्थल पर लगने वाले मेले में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं को निशुल्क आंखों के चश्मा एवं ऑपरेशन करने का भी कार्यक्रम है
